मनोरंजनराष्ट्रीय

‘द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, ये लोग कर रहे मारने की कोशिश

‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के बाद से ही नए रिकॉर्ड बना रही है। इसके साथ ही अब भारत सरकार ने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। विवेक को यह सुरक्षा पूरे भारत में CRPF देगी। डायरेक्टर को यह सुरक्षा धमकी भरे कॉल और मैसेज के चलते मिली है। उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया था, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। सरकार ने विवेक के पहले कंगना रनोट को भी ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा दी थी।

क्यों मिली विवेक को सुरक्षा
विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया था कि उन्हें इस फिल्म के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले विवेक अग्निहोत्री ने अपना ट्विटर अकाउंट भी डी-एक्टिवेट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा इनबॉक्स धमकियों और अश्लील मेसेज से भरा हुआ है। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इसी कारण उन्हें यह सुरक्षा दी गई है।

Y कैटेगरी सुरक्षा क्या होती है और कैसे मिलती है?
यह सुरक्षा भारत सरकार देती है। इसमें CRPF की 11 सुरक्षाकर्मी की टीम शामिल होती है। जिसमें दो PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) भी होते हैं। यह सिक्योरिटी देश के सम्मानित लोगों और पॉलिटिशंस जिन्हें जान का खतरा हो तो उन्हें दी जाती है। ये सुरक्षा मंत्रियों को मिलने वाली सुरक्षा से बिल्कुल अलग होती है। इसके लिए पहले सरकार को एक एप्लीकेशन देनी होती है, जिसके बाद सरकार अपनी खुफिया एजेंसियों के जरिए होने वाले खतरे का अंदाजा लगाती हैं। खतरे की बात कंफर्म होने पर ही सुरक्षा दी जाती है। भारत सरकार के होम सेक्रटरी, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रटरी की कमेटी यह तय करती है कि संबंधित लोगों को किस कैटेगरी में सुरक्षा दी जानी चाहिए।

100 करोड़ की कमाई की है फिल्म ने
विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 7वें दिन तक करीब 98 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। अब यह फिल्म 8वें दिन यानी शुक्रवार को 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ki।

Related Articles

Back to top button