मनोरंजन

अक्षय कुमार के साथ रोमांस कर चुकी यह अभिनेत्री अमेरिका में हुई सेटल, वायरल तस्वीरों में नजर आया सादगी भरा अंदाज

बॉलीवुड की जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री अश्विनी भावे अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत चुकी है। पिछले काफी समय से 90 के दशक की यह अभिनेत्री फिल्मों से दूर है। हाल ही में इन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है जिसमें इनका सादगी भरा अंदाज देखकर लोग इनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 90 के दशक में अक्षय कुमार के साथ अश्विनी भावे बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई थी लेकिन अब भारत को छोड़कर अमेरिका में अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी है। आज भी इनके फैंस इनकी सादगी भरी तस्वीरों को देखकर उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते हैं।

90 के दशक में अक्षय कुमार की बहुत ही फेमस फिल्म सैनिक रिलीज हुई थी, जिसमें अश्विनी भावे उनका लव इंटरेस्ट बनी थी। आज भी सोशल मीडिया पर अश्विनी भावे की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और इनकी खूबसूरती की तारीफ आज भी लोग करते रहते हैं। हाल ही में इन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई जिसमें इनकी सादगी देखकर लोग इनके कायल हो गए।

अश्विनी भावे ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में उनकी कई फिल्में दर्शकों को देखने को मिली थी। अश्विनी भावे ने अपने कैरियर में 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। अक्षय कुमार के साथ जब यह फिल्म सैनिक में नजर आई थी तो इनको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था, लेकिन इस फिल्म को करने के बाद यह अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद फैंस ने इनको बहुत मिस किया था।

बाद में खबरें सुनने को मिली थी कि 2007 में अश्विनी भावे ने अमेरिका के सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर गोपर्दिकर से शादी कर ली थी। जिसके बाद भारत को छोड़कर यह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में रहने लगी थी। इस समय अश्विनी भावे के दो बच्चे हैं जिनको इन्होंने अमेरिका में रहकर भी भारतीय संस्कारों से पाल पोस कर बड़ा किया है।

Related Articles

Back to top button