भोजपुरीमनोरंजन

भोजपुरी पिक्चर डार्लिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज, Akshara Singh और Rahul Sharma की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

भोजपुरी पिक्चर डार्लिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज, Akshara Singh और Rahul Sharma की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा की फेमस और सब की चहीती एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने ग्लैमर अंदाज के वजह से काफी सुर्खियो में रहती है। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री है। उनकी फैंस फॉलेइंग भी काफी है। अक्षरा सिंह ने अपनी फिल्मी करियर एक से बडकर एक हिट फिल्म दी है। अक्षरा सिंह ऐक्टिंग के साथ साथ अपने सिंगिंग के लिऐ भी जानी जाती है।

इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ’डार्लिंग’ के चलते सुर्ख़ियो में बनी हुईं है। जिस का ट्रेलर रिलीज कर दीया गया है। फैन को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

फिल्म डार्लिंग में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के अलावा रोहित सिंह मटरू, प्रदीप के शर्मा, रजनीश मिश्रा, शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती लीड रोल में हैं। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार हैं।

अपने ग्लैमर लुक्स से फैंस को घायल करने वाली अक्षर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बोल्ड फोटोज़ शेयर करती रहती है। उनके फोटो काफी तेज़ी से वायरल हो जाते है। अक्षर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के चलते भी चर्चा मे रह चुकीं है। उनके और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते भी काफी सुर्खियो मे रह चुके है। इसके अलावा कुछ वक्त पहले उनका एक एमएमएस भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा था।

Related Articles

Back to top button