मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस Pankhuri Awasthy के साथ एक शख्स ने की थी गंदी हरकत, गलत तरीके से छूने की कोशिश तो एक्ट्रेस ने जड़ दिया थप्पड़ और फिर…

टीवी और बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी है, इन्हीं में एक टीवी एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी भी शामिल है। पंखुरी ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में ‘ये है आशिकी’ से ‘साइमा’ का किरदार निभाते हुए की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया और उन्हें लगातार लोकप्रियता हासिल होती गई, और आज ये टीवी जगत का जाना-माना चेहरा बन गई है। लेकिन अपने कॉलेज के दिनों में पंखुरी अवस्थी जिस दौर से गुजरे थी वो इनके लिए आसान नहीं था। आज से 6 साल पहले पंखुड़ी ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा था, जब एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की हिम्मत की थी।

दरअसल एक्ट्रेस ने साल 2017 में बताया था कि वो बेंगलुरु में अपने दोस्त के साथ स्कर्ट और टॉप पहने हुए घूम रही थी, तब एक लड़का उनके पास आया और उन्हें छूने की हिम्मत करने लगा है, जिसके बाद उन्होंने उस लड़के को थप्पड़ मार दिया। आगे पंखुरी ने बताया कि ऐसा उनके साथ पहली बार नहीं हुआ, दिल्ली में कॉलेज के दिनों में उन्हें उत्पीड़न के कई मामलों का सामना करना पड़ा था।

हालांकि उन्होंने हर किसी का पूरी ताकत से सामना किया और वो लड़ी और जीती। बता दे पंखुरी अवस्थी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 745k फॉलोवर हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button