मनोरंजन

Upcoming Bollywood movies : त्योहारों के मौसम में चार चांद लगाने बॉलीवुड की यह फिल्में आ रही है

त्योहारों का मौसम आ चुका है। होली ईद उल फितर जैसे कई त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में बॉलीवुड आपके लिए 7 नई और एक्शन मूवीस लेकर आ रहा है।बता दे कि होली और ईद से पहले अजय देवगन, सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में आ रही है जो कि आप के त्योहारों को और भी शानदार बना देगी।
मूवीस की लिस्ट में सबसे पहले हम बात करते हैं। बॉलीवुड के शानदार और सबसे लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान की।इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और इस मूवी को 21 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। यह 2023 साल के सलमान खान की पहली फिल्म है।
अब बात करते हैं रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली मूवी तू झूठी मक्कार का जिसे 7 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आएंगे।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से एक अजय देवगन की बात करें तो उनकी मूवी इस साल आने वाली है और उनकी मूवी का नाम है भोला।यह एक एक्शन मूवी है और इसे 30 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
बात करते हैं अगली फिल्म की, जिसमें यामी गौतम और जॉन अब्राहम आपको नजर आने वाली है। साथ ही इसमें तमन्ना और सनी कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दे किस फिल्म का नाम है। चोर निकल के भागा। इस फिल्म को 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म का निर्देशन अजय सिंह द्वारा किया गया है।
बता दे कि 2023 में रानी मुखर्जी की भी फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का नाम है मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे इस फिल्म का निर्देशन आशिमा चिब्बर के द्वारा किया गया है। इस फिल्म को 17 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
बात करते हैं अपनी अंतिम फिल्म गुलमोहर की, जिसमें शर्मिला टैगोर ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही है। साथ इस फिल्म को 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button