क्रिकेटखेलमनोरंजनराष्ट्रीय

स्काई के दिल पर राज करने वाली देविशा शेट्टी कौन हैं!

भारत और श्रीलंका के बीच चल रही क्रिकेट सीरीज के तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबल शनिवार को खेला गया। जिसमें आतिशी अंदाज में पारी खेलकर सूर्य कुमार यादव (स्काई) ने न केवल भारतीय टीम को सीरीज का विजेता बना दिया बल्कि कई रिकार्ड भी कायम कर दिए।

करो या मरो के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारत को मुकाबला और सीरीज दोनों पर जीत दिला दी। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 51 गेदों पर सात चौके और नौ आतिशी छक्कों की मदद से अविजित 112 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी भारत को 228 रन तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके चलते भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया। स्काई ने अपने करियर का तीसरा टी-20 शतक इस मैच में लगाया। स्काई हर मैच में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं।

स्काई जहां क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में राज करते हैं वहीं उनके दिल में राज उनकी खूबसूरत वाइफ देविशा शेट्टी करती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने खेल को लेकर जितना फेमस है उतना ही अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इसकी वजह उनका वैवाहिक जीवन है। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी भी एक फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

सूर्यकुमार यादव एवं देविशा शेट्टी की मुलाकात मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई। जहां सूर्यकुमार यादव बीकॉम की पढ़ाई कर रहे थे। वर्ष 2010 में देविशा से उनकी पहली मुलाकात हुई। स्काई कालेज में देविशा से सीनियर थे।

उस समय सूर्या की उम्र 22 साल थी और देविशा ने 12वीं पास करने के बाद उसी कॉलेज में एडमिशन लिया जिसमें सूर्य कुमार पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज इवेंट के समय देविशा शेट्टी ने खूबसूरत साउथ इंडियन डांस परफॉर्मेंस दी। जिसे देखने के बाद सूर्यकुमार यादव का दिल देविशा पर आ गया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सूर्य कुमार यादव और देविशा शेट्टी ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद 29 मई 2016 को दोनों ने शादी कर ली। सूर्यकुमार यादव की पत्नी मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली हैं।

उनका जन्म 17 नवंबर 1993 को मुंबई में हुआ था। सूर्या की पत्नी प्रोफेशनल डांसर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इस वक्त देविशा शेट्टी के 255K फॉलोअर्स हैं। अपने फैंस के लिए वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। देविशा स्टेडियम में अपने पति और उनकी टीम को हमेशा चीयर करती रहती हैं। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी को अपना सबसे बड़ा मोटीवेटर मानते हैं।

सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के और शानदार प्रदर्शन के बाद भी जब उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली, तो इस समय उनकी वाइफ ने बहुत सपोर्ट किया और हर जगह उनका मनोबल बढ़ाया और आज वह भारतीय टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। वो खिलाड़ी जो अकेले मैच का रुख बदल दें।

Related Articles

Back to top button