मनोरंजनराष्ट्रीय

Aishwarya Rai Bachchan: 28 साल पहले इस सवाल का जवाब देकर ऐश्वर्या राय बच्चन बनी थीं मिस वर्ल्ड

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी फिल्मी पर्दे पर आती हैं तो उनकी आंखों में हर कोई डूब जाता है। ऐश्वर्या अपनी ना केवल आंखों से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों को घायल कर देती हैं। हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता। आज का दिन उनके लिए बेहद खास है क्यों कि इसी दिन २८ साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। सिर्फ एक सवाल के जवाब ने उन्हें अन्य प्रतिद्वंदियों से आगे करते हुए यह ताज उनके नाम कर दिया था। क्या था वो सवाल, यह जानने से पहले जानिए कैसे पहुंची इस प्रतियोगिता तक ऐश्वर्या…

21 साल में हासिल किया था मिस वल्र्ड का ताज
आज ही के दिन करीब 28 साल पहले 19 नवंबर 1994 को ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वल्र्ड का खिताब जीता था। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने 86 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए इस मुकाबले में जीतकर देश का गौरव बढ़ाते हुए नाम रौशन किया था।

इस सवाल का जवाब देकर ऐश्वया बनीं मिस वल्र्ड
प्रतियोगिता में जज कैथरिन कैली ने ऐश्वर्या से सवाल किया था। ऐश्वर्या से कैथरिन ने पूछा था- ‘यदि आप आज ये प्रतियोगिता जीत जाएं तो क्या करेंगी और 1994 की मिस वर्ल्डमें क्या खूबियां होनी चाहिए?’ इस सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा- ‘अब तक जितनी भी मिस वर्ल्ड बनीं उसमें हमनें दया का भावना देखी है। उनमें ना केवल बड़े लोगों के लिए दया थी बल्कि जिनके पास कुछ नहीं था उनके लिए भी दया थी. हमने ऐसे लोगों को देखा है, जो इंसान के बनाए बैरियर और राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकता है। हमें उनसे भी आगे बढ़कर देखने की जरूरत है, तभी एक मिस वर्ल्ड एक सच्चा इंसान बन कर उभरेगी।’

मिस वल्र्ड बनने के बाद बॉलीवुड में एंट्री
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वल्र्ड बनने के बाद सिनेमाजगत में कदम रखा और बतौर अभिनेत्री भी अपनी अलग पहचान बनाई। ऐश्वर्या कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में उनकी खूबसूरती के साथ ही उनके अभिनय को भी सराहा गया है।

Related Articles

Back to top button