मनोरंजनराष्ट्रीय

Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को ढूंढऩे मुंबई पहुंची पुलिस, इधर ऐक्ट्रेस ने बिहार की अदालत में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला

भोजपुरी गायिका एवं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri actress Akshara Singh) को ढूंढऩे बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाने की पुलिस मुंबई गई हुई थी और इधर सोमवार को ऐक्ट्रेस ने हाजीपुर कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। सब जज तीन सह एसीजेएम द्वितीय सुनील कुमार त्रिपाठी के न्यायालय में अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुद को सरेंडर किया। अदालत ने सुनवाई के पश्चात अक्षरा सिंह को नियमित जमानत दे दी है। बताते दें कि वैशाली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र पांडेय की अदालत से दो दिनों पहले ही उन्हें अग्रिम जमानत मिली थी। अक्षरा ने नियमित जमानत मिलने पर कोर्ट एवं कानून के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से कानून का पालन किया है।

Bhojpuri actress Akshara Singh

साल 2021 का है फायरिंग का मामाला
दरअसल यह मामला 23 अप्रैल 2021 का है। दरअसल 23 अप्रैल 2021 को लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार था। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री व गायक अक्षरा सिंह ने प्रस्तुति दी थी। इस आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हुआ था। वायरल हुए वीडियो में अक्षरा के कार्यक्रम के बीच दो राउंड फायरिंग भी गयी थी। जिस पर मामले में लालगंज के तत्कालीन थाना अध्यक्ष सीबी शुक्ला के कोविड-19 के उल्लंघन के आरोप में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी पूर्व विधायक अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी करायी थी।

पटना आवास पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था
बताया गया है कि इस मामले में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर बीते 10 नवंबर को अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर लालगंज थाना की पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था। अक्षरा सिंह को इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से दो दिन पूर्व अग्रिम जमानत मिली थी। जिसके बाद सोमवार को अक्षरा ने सब जज तीन सह एसीजेएम सेकेंड सुनील कुमार त्रिपाठी के कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया। इसके पश्चात न्यायालय से उन्हें नियमित जमानत मिल गई।

Related Articles

Back to top button