बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेत्री रणबीर के घर खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। जी हां! रणबीर- आलिया, पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। पूरा कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। कपूर खानदान में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी काफी समय से चल रही थी। रविवार की सुबह आलिया और रणबीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जिसके बाद से कपूर परिवार और भट्ट परिवार दोनों को ही घर में बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार चल रहा है। रिपोट्र्स के अनुसार आलिया को रविवार की सुबह रिलायंस अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट की गोदभराई में पूरा परिवार एक साथ खुशी मनाते हुए दिखा था, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुईं थी। गोदभराई के बाद से ही आलिया के डिलीवरी की डेट का इंतजार हो रहा था।
यह साल साल आलिया और रणबीर के लिए काफी खास रहा है। बता दें कि इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी की थी और उसके बाद जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी और वो दिन आ गया जब दोनों पैरेंट्स बन चुके हैं। इस खर को जानकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं। फैंस कर रहे हैं कि आलिया के घर पर लक्ष्मी आई है। फैन्स अब बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं।
माना जा रहा है कि बेबी की डिलीवरी के बाद आलिया काम से थोड़ा ब्रेक ले सकती हैं। क्योंकि वह पहले ही बोल रहीं थी कि वह बेबी के साथ खूब समय बिताना चाहती हैं। क्यों कि आलिया प्रेग्रेंसी के दौरान भी कभी काम से ब्रेक नहीं लिया था। लगातार वह फिल्म के प्रमोशन सहित अन्य कामों में लगी रहीं।
बता दें कि आलिया जल्द ही एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म रॉकी और रानी में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह अभिनय करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इसके साथ ही आलिया फिल्म जी ले जरा में भी कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में भी नजर श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।