मनोरंजनराष्ट्रीय

आलिया डिलीवरी के लिए अस्पताल में हुईं भर्ती! रणबीर कपूर संग पहुंची, जल्द ही आने वाला है नन्हा मेहमान!

कपूर खानदान में जल्दी ही नन्हा मेहमान आने वाला है। आलिया और रणबीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंच गई हैं। कपूर परिवार और भट्ट परिवार दोनों को ही घर में बेबी का बेसब्री से इंतजार चल रहा है। रिपोट्र्स के अनुसार आलिया रविवार की सुबह रिलायंस अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई हैं। बता दें कि आलिया भट्ट की गोदभराई में पूरा परिवार खुशी मनाते हुए दिखा था, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर दिखीं थीं। गोदभराई के बाद अब आलिया के डिलीवरी की डेट भी आ गई है।

Alia Bhatt with family

पूरा परिवार आलिया और रणबीर के बेबी के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि पहले आलिया के बेबी के आने की डेट नवंबर के आखिरी हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच की थी। लेकिन रविवार को आलिया भट्ट का अस्पताल में भर्ती होना ऐसा संकेत दे रहा है कि आलिया का बच्चा भी इस दुनिया में आने के लिए बेसब्र हो रहा है.

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बच्चे के जन्म के लिए रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को चुना है। अस्पताल में आलिया भट्ट का नाम पहले ही रजिस्टर करा दिया गया था। अब डिलीवरी के लिए आलिया भट्ट को अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

आलिया जब प्रेगनेंट हुईं थी, तो यह खबर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए जमकर प्रमोशन्स किए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद भी आलिया भट्ट ने आराम नहीं किया वो अपने काम में जुटी रहीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही मैटरनिटी कपड़ों का ब्रांड लांच किया था।

Related Articles

Back to top button