मनोरंजनराष्ट्रीय

Anamika Jain: बिहार के सोनपुर मेले में अनामिका जैन को काव्य पाठ से रोका, जानिए प्रशासन ने क्यों उठाया ये कदम

बिहार के विश्वविख्यात सोनपुर मेले में प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन को काव्य पाठ से रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उन्हें हरिहर क्षेत्र मेले के मशहूर कवि सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने दिया गया, जिसे लेकर उन्हें काफी मलाल है। बता दें कि अनामिका को कविता पाठ नहीं करने के नाराज अन्य कवियों ने भी कवि सम्मेलन कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

वहीं दूसरी ओर अनामिका जैन ‘अंबर’ काव्य पाठ करने से रोके जाने व प्रशंसकों तक गलत सूचना पहुंचाए जाने पर दुख जताया है। उनमें बिहार प्रशासन के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए इसे कला का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि वह सच लिखती हैं सच पढ़ती हैं। प्रशासन ने जिस तरह से उनका अपमान किया है, वैसे ही उनका सम्मान प्रशासन वापस करे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने गलत जानकारी फैलाकर उनकी छवि खराब की है। उन्हें श्रोताओं के बीच जाने से रोका है।

पटना में ही रोका नहीं जाने दिया सोनपुर
अनामिका ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में लिखे गए गीत के बारे में पहले से ही सभी को पता था। यह गीत भी एक साल पुराना है। इसके बावजूद उन्हें आमंत्रित किया गया था। अचानक से उनके गीत को लेकर कैसे वैमनस्यता आ गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें पटना में ही रोक लिया, सोनपुर तक पहुंचने ही नहीं दिया।

Anamika Jain

सच सामने लाने का लिया निर्णय
अनामिका जैन के अनुसार एडीएम ने स्वयं उन्हें बताया कि सरकारस्तर से दबाव है इसलिए उन्हें काव्य पाठ के लिए जाने नहीं दिया जा सकता। जिसके बाद उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में आयोजकों को बताया और वहीं रुकी रहीं। किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, लेकिन द्वारा इसी बीच समाचार माध्यमों तक गलत सूचना पहुंचा दी कि अनामिका कविसम्मेलन में आईं ही नहीं। यह बात जानकर श्रोताओं को दुख हुआ। जिसके बाद उन्होंने पूरी सच्चाई सामने लाने का निर्णय किया। प्रशासन द्वारा भी भ्रामक जानकारी दी गई, कभी कहा कि अनामिका को बुलाया ही नहीं गया, तो कभी कहा कि वो आई ही नहीं। अनामिका ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कवियों ने काव्य जगत की गरिमा को समझा और सभी ने आयोजन का बहिष्कार कर दिया।

Related Articles

Back to top button