मनोरंजनराष्ट्रीय

Annu Kapoor को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में रखा गया आब्जर्वेशन में, जानिये हेल्थ अपडेट

Annu Kapoor suffered a heart attack: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता और मशहूर होस्ट अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। अन्नू कपूर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें सीने में दर्द होने पर तुरंत एडमिट किया गया है। गुरुवार को उन्हें हार्ट अटैक (Annu Kapoor suffered a heart attack) आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बतादें कि अन्नू कपूर किसी काम से दिल्ली आये हुये थे। और यहां एक होटल में रुके हुये थे। होटल के कमरे में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया हे।

हालत में हो रहा सुधार
अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के स्वास्थ्य को लेकर जो अपडेट आ रही है, उसके मुताबिक उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर के मुताबिक वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार अन्नू कपूर को सीने में दर्द (Chest pain) होने पर एडमिट कराया गया है।

बनाई अलग पहचान
20 फरवरी 1956 को भोपाल में जन्म अन्नू कपूर (Annu Kapoor) मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। अपने 40 साल के करियर में अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया है। अन्नू कपूर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, एक्टर होने के साथ ही वो सिंगर, डायरेक्टर और रेडियो जॉकी भी हैं। टीवी होस्ंिटग में भी उनका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने एक सैकड़ा से भी ज्यादा ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। अपने हुनर की बदौलत उन्होंने नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं।

Related Articles

Back to top button