कुछ समय पहले मीडिया में खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही माता-पिता बन सकते हैं। यह खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे फैली जैसे कि जंगल में आग फैलती है। बताया जा गया था कि मलाइका और अर्जुन जब अक्टूबर में लंदन घूमने गए थे, तब उन्होंने यह बात अपने दोस्तों के साथ शेयर की थी। अब मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबर का अर्जुन कपूर ने खंडन किया है। बताया गया है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने आगामी शो को लेकर बिजी है। इन दिनों वह अपने टीवी शो मूव इन विथ मलाइका नामक शो को प्रमोट कर रही है, जो कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द ही आने वाला है। वहीं वह आयुष्मान खुराना की एक फिल्म में वो डांस नंबर भी करती नजर आएंगी।
प्रेग्नेंसी की खबर का अर्जुन कपूर ने खंडन किया है
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर का आधिकारिक तौर पर खंडन कर दिया है। अभिनेता ने इस बात को लेकर एक पब्लिकेशन हाउस पर निशाना भी साधा है। उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘…यह इंसेंसिटिव के साथ अनएथिकल कूड़ा समाचार है। यह रिपोर्टर लगातार इस प्रकार की खबरें लिखकर बच जाती है और लगातार इन खबरों छपने के कारण लोगों द्वारा सच मान लिया जाता है। यह ठीक नहीं है। हमारी व्यक्तिगत भावनाओं के साथ खेलना बंद करिए।’
अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा ने लिया है तलाक
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। अरबाज खान से उनका एक बेटा भी है। मलाइका तलाक लेने के बाद अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी कर सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मलाइका और अर्जुन की शादी के लगाए जा रह कयास
मलाइका अरोड़ा ने पिछले दिनों शरमाते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि ‘जी हां मैंने हां कह दिया है’, तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि सन 2017 में मलाइका अरोड़ा ने कानूनी तौर पर अरबाज खान को तलाक दिया है। इसके बाद से वह अक्सर अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देती हैं।