Bageshwar Sarkar and Jaya Kishori marriage: मध्यप्रदेश के छरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बागेश्वर सरकार यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कारों की चर्चा हर तरफ हो रही है। नागपुर विवाद के बाद तो उन्हें गूगल पर भी खूब सर्च किया जा रहा है। बागेश्वर सरकार भी नागपुर विवाद के बाद एक के बाद एक कई बयान सामने आये हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और खबर छाई हुई हैं कि बागेश्वर सरकार और जानी-मानी कथावाचक जया किशोरी शादी के करने जा रहे हैं। क्या सच में बागेश्वर सरकार शादी के बारे में सोच रहे हैं या फिर ये सिर्फ अफवाह है।
बागेश्वर सरकार ने किया खुलासा
सोशल मीडिया पर छाई शादी की खबरों को लेकर पूछे गए सवाल का खुद बागेश्वर सरकार ने कहा कि, शादी की चर्चाओं को लेकर कई बार उनसे सवाल किए जा चुके हैं। तमाम चर्चाओं के बीच बागेश्वर सरकार ने एक इंटरव्यू में इस बात की सच्चाई का खुद खुलासा किया है।
जानिये जया किशोरी को
शादी की सच्चाई जानने से पहले जान लीजिये जया किशोरी के बारे में। जया किशोरी एक जानी-मानी मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनका पूरा नाम जया शर्मा। जया का जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। उनके पिता राधे श्याम हरितपाल (शिव शंकर शर्मा) और मां गीता देवी हरितपाल हैं। उनकी एक बहन चेतना शर्मा भी हैं। ब्राह्मण परिवार में जन्मी जया किशोरी बचपन से ही भगवान की भक्ति में रम गई थीं।
बागेश्वर सरकार ने कही ये बात
बागेश्वर सरकार और जया किशोरी की शादी को लेकर सोशल मीडिया में फैली खबरों को बागेश्वर सरकार ने अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। और उनके मन में इस तरह का कोई भाव नहीं है।