मनोरंजनराष्ट्रीय

कुत्ते ने जन्मदिन पर 4500 रुपये का सूट पहनकर काटा केक, 350 मेहमानों के साथ मनाई पार्टी

वैसे तो अक्सर हम लोग तरह-तरह की पार्टियों के बारे में सुनते हैं, लेकिन आज एक ऐसी अनोखी पार्टी के बारे में बता रहे हैं, जिसे शायद ही कहीं पढ़ा या सुना होगा। यह अनोखी पार्टी झारखंड के धनाबाद में मनाई गई, जिसमें करीब 350 मेहमान शामिल हुए और बंपर दावत खाई। केक भी काटा गया और फिर डीजे की धुन पर लोगों ने खूब डांस किया। आप सोच रहे होंगे कि जो फिर इस पार्टी में क्या खास है? ऐसा तो सभी पार्टी में होना आम बात है। दरअसल यह पार्टी एक कुत्ते के जन्मदिन की पार्टी थी।

जानिए क्या था इस पार्टी की खास बात?
अमूमन जितने खर्चे में लोगों के घरों में शादियां निपट जाती हैं, उतने खर्चे में झारखंड के इस व्यक्ति ने अपने कुत्ते का जन्मदिन मनाया। बता दें कि धनबाद के लोयाबाद में एक परिवार ने कुत्ता पाला हुआ है, जिसका नाम उन्होंने ऑस्कर रखा है और जिस पार्टी का यहां जिक्र हो रहा है, वह उसी कुत्ते के जन्मदिन की पार्टी थी। ऑस्कर ने अपने जन्मदिन पर केक काटा और इस पार्टी में मेहमानों को कार्ड देकर आमंत्रित किया गया था। ऑस्कर ने अपने जन्मदिन पर 4500 रुपये का शानदार सूट भी पहना हुआ था। पार्टी में आए मेहमान ने दावत खाने के बाद डीजे पर खूब नाचे।

उपहार में मिले 3 सोने के लॉकेट
जन्मदिन पर केक काटने से पहले ऑस्कर की बकायदे आरती उतारी गई। खास बात यह रही कि ऑक्सर को खूब महंगे तौफे भी मिले, जिसमें तीन सोने के लॉकेट भी थे। बताया गया है कि परिवार वालों को ऑस्कर सड़क पर मिला था। अब वह उनके परिवार का अहम हिस्सा बन चुका है। परिवार के लोग ऑस्कर को खूब प्यार लुटाते हैं। झारखंड में हुई इस जन्मदिन की पार्टी की चर्चा दूर-दूर तक लोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button