मनोरंजनराष्ट्रीय

डर पैदा कर रहे जिम, सालभर में इन सिलेब्स की वर्कआउट के दौरान रुकी धड़कनें, हुई मौत

अभी कुछ वक्त पहले ही हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन को फैंस भुला भी नहीं पाये थक कि एक और कलाकार अलविदा कह गया। राजू की ही तरह इस ऐक्टर को भी वर्कआउट के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया है। बात कर रहे हैं अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिनके निधन अचानक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक्ड है। रिपोट्र्स के मुताबिक हैं कि वर्कआउट करते वक्त उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया और उनकी सांसे थम गईं। जिसके बाद एक बार फिर से लोगों के दिमाग में बीते सालभर में हुई इस तरह की अनहोनी घटनाएं ताजा हो गई हैं। किस तरह से एक के बाद कई सिलेब्स की हंसते-खेलते दिल की धड़कनें थम गईं। वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पडऩे की घटनाएं वाकई लोगों को डराने वाली हैं। राजू श्रीवास्तव और सलमान के बॉडी डबल सागर पांडेय को भी हाल ही में इसी तरह से दिल का दौरा पड़ा है। इनसे पहले भी अच्छे-भले सिलेब्स की मौत ने उनके परिजनों और फैंस को सदमे में डाल दिया है। आइये जानते हैं उन सिलेब्स के बारे में जो समय से पहले दिल का दौरा पडऩे से चले गए-

सिद्धांत वीर

कुसुम, वारिस, सूर्यपुत्र कर्ण जैसे टीवी शोज में अभिनय करने वाले अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते समय हो गया। रिपोट्र्स के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनकी उम्र अभी महज 46 साल थी। उनकी मौत की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक छाया हुआ है।

सागर पांडे

इसके पहले सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे की मौत भी कार्डिएक अरेस्ट से हो गई थी। रिपोट्र्स के अनुसार सागर को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। वर्कआउट करते समय वह गिर पड़े थे। उनके दोस्तों ने बताया था कि सागर अच्छे-भले स्वस्थ्य थे। इससे पहले उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। सागर 50 साल के थे।

राजू श्रीवास्तव

मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को दिल्ली में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। वह बार्डिएक अरेस्ट के बाद करीब 40 दिन तक एम्स में भर्ती रहे लेकिन सर्वाइव नहीं कर सके। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की। उन्हें बीच में कुछ समय के लिए होश भी आया लेकिन वह नहीं बच पाए। राजू की भी उम्र 50 साल थी।

पुनीत राजकुमार
साउथ के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन भी जिम में वर्कआउट के बाद ही हुआ था। उस समय पर लोगों में चर्चा थी कि अधिक एक्सरसाइज उनकी मौत की वजह बनी। हालांकि किसी एक्सपर्ट ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पुनीत की उम्र महज 46 साल थी।

दीपेश भान
भाबीजी घर पर हैं के अभिनेता दीपेश भान की भी मौत सभी को चौकाने वाली थी। वो क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर पड़े। फिर नहीं उठे। मेडिकल रिपोट्र्स में बताया गया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।

सिंगर केके
मशहूर सिंगर केके का निधन लाइव कंसर्ट के बाद अचानक हो गया था। इस सिंगर का अचानक जाना लोगों को गहरा सदमा दे गया। केके की उम्र 53 साल थी।

Related Articles

Back to top button