मनोरंजनराष्ट्रीय

Isha Ambani: मुकेश अंबानी बने नाना, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, जानिए क्या रखा गया नाम

अंबानी और पीरामल फमली में दोहरी खुशखबरी आई है। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। शनिवार को ईशा ने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बता दें कि जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। बताया गया है कि बेबी गर्ल का नाम आदिया और बेबी बाय का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी परिवार ने रविवार की दोपहर मीडिया स्टेटमेंट जारी कर यह खुशखबरी लोगों से साझा की है।

बता दें कि करीब 4 साल पहले ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ हुई थी। ईशा रिलायंस रिटेल का कारोबार भी संभालती हंै और वो इसकी चेयरमैन हैं। ईशा के मां बनने के साथ ही मुकेश अंबानी के परिवार में अब छोटे बच्चों की संख्या तीन हो गई है। उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका का भी एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। कई मौकों पर मुकेश और नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं।

Isha Ambani

जानिए कौन हैं ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल
ईशा के पति आनंद पीरामल एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वे पीरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के पुत्र हैं। शिक्षा की बात करें तो वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। वर्तमान में वे पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

Isha Ambani

बता दें कि ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट भी आनंद पीरामल रह चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही दो स्टार्टअप शुरू किए हैं.. पहला- पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा है पीरामल रिएल्टी। खास बात यह है कि पीरामल ई-स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है।

Related Articles

Back to top button