मनोरंजनराष्ट्रीय

अस्पताल के बेड पर ‘अल्लाह के बंदे…’ गाते हुए मशहूर सिंगर ने तोड़ा दम, छोड़ गए जीने का संदेश…

अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद मशहूर मणिपुरी सिंगर सुरेन युमनाम ने महज 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। लिवर संबंधित बीमारी से वह लंबे समय से जूझ रहे थे। अपने इलाज के दौरान सुरेन युमनाम ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी थी। वह हमेशा ही जिंदादिली के साथ डटे रहे, अस्पताल की बेड पर लेटे हुए उनक आखिरी वीडियो यह साबित करता है। अस्पताल के बेड पर, मशीनों से घिरे होने के बावजूद सिंगर युमनाम ने अपनी दमदार आवाज में कैलाश खेर का गाना ‘अल्लाह के बंदे’ गाते हुए वीडियो में नजर आ रहे थे।

Manipuri Singer Suren Yumnam

कैलाश खेर ने शेयर किया वीडियो
सुरेन युमनाम के निधन से आहत होकर कैलाश खेर ने उनका गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैलाश खेर ने कैप्शन में लिखा- ‘मणिपुर के प्रिय और मशहूर सिंगर सुरेन युमनाम अस्पताल के बेड पर अल्लाह के बंदे… गाते हुए, बीमारी के कारण दम तोड़ गए. लेकिन हम सभी के लिए मुस्कुराने के साथ जीने का संदेश छोड़ गए…’

मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने लिखा- जब यह वीडियो देखा तो बहुत दुख हुआ और उनकी आवाज सुनी कि किस तरह से वह एक और दिन जीने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही इसबात को जानकर खुशी का कोई ठिकाना नहीं कि मणिपुर के लोगों ने अपने इस चहेते सिंगर को बचाने उनके इलाज के लिए 58, 51, 270 रुपए इकठ्ठे किए और उनके इलाज में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, मणिपुर के लोगों को ईश्वर आशीर्वाद दें।

Related Articles

Back to top button