मनोरंजनराष्ट्रीय

एक्ट्रेस रिया कुमारी की हत्या, पति और बेटी के सामने बदमाशों ने मार दी गोली, जानिए पूरी घटना

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के बाद एक और अभिनेत्री की मौत की हो गई है। झारखंड की पॉपुलर एक्ट्रेस रिया कुमारी की हत्या से सिनेमा इंडस्ट्री में शोक के साथ ही आक्रोश भी है। रीजनल सिनेमा की फेमस अभिनेत्री रिया कुमारी की पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बदमाशों ने 28 दिसंबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि झारखंड के लोक सीरियल ‘वह चलचित्र’ में रिया अहम किरदार निभा रही थीं।

रिया ‘ईशा आलिया’ के नाम से थीं फेमस
अभिनेत्री रिया कुमारी की अचानक मौत से सनसनी मच गई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। रिया को रीजनल सिनेमा में ‘ईशा आलिया के नाम से मशहूर हैं। वह फिल्मी दुनिया में इसी नाम से जानी जाती हैं। दरअसल अभिनेत्री ने झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थीं।

22 की उम्र में बनाया बड़ा मुकाम
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, महज 22 साल की कम उम्र में ही रिया ने झारखंड सिनेमा इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बना लिया था। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और डांस स्किल के चलते फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थीं। लोकल टीवी सीरियल्स के अलावा रिया के म्यूजिक वीडियोज यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं। यूट्यूब पर उनके डांस वीडियो खूब देखे जाते हैं। एक्ट्रेस के अचानक निधन से स्थानीय सिनेमा को बड़ा धक्का पहुंचा है।

Murder of actress Riya Kumari

मदमाशों से भिड़ गईं थी रिया
बहुत ही कम आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाली रिया की हत्या हुई है। दरअसल 28 दिसंबर 2022 को रिया कुमारी अपने पति और बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। जभी हावड़ा में कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया था और लूटपाट करने लगे। इस दौरान पति और बेटी पर हमला होते देख रिया बदमाशों से भिड़ गईं। तभी एक बदमाश ने रिया की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली चला दी, जिससे एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि रिया के पति प्रकाश कुमार एक फिल्म डायरेक्टर हैं। घटना की शिकायत प्रकाश ने पुलिस में दर्ज करवाई है।

Related Articles

Back to top button