मनोरंजनराष्ट्रीय

Naga Shaurya: शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश हो गए ये एक्टर, जान पर बनी नो वॉटर डाइट? 4 दिन में होनी है शादी

Naga Shaurya Health: साउथ के मशहूर अभिनेता नागा शौर्या अपनी फिल्म NS24 की शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश हो कर सेट पर गिर गए। तबियत खराब होने पर तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। नागा शौर्या को एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अस्पताल हैदराबाद में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि नागा शौर्या की तबियत कमजोरी की वजह से खराब हुई है। बता दें कि टॉलीवुड एक्टर नागा 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी तबियत खराब होने से उनके परिवार वाले और फैन्स परेशान हैं।

बेहोशी का कारण

बताया जा हा है कि नो वॉटर डाइट (No Water Diet) यानी कि बिना किसी तरल पदार्थ के सेवन की वजह से नागा की तबियत खराब हुई। नागा शौर्या अपनी आगामी फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे, इसीलिए वो अच्छी बॉडी तैयार करने के लिए मेहनत कर रहे थे। इसके लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहे थे, जिसमें नो वॉटर डाइट भी शामिल थी, जो अब परेशानी का कारण बन गई है।

खतरे से बहार

नागा शौर्या को किसी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वो हाई ग्रेड फीवर से पीड़ित बताये जा रहे हैं। उनका इलाज जारी है। शरीर में पानी का लेवल बैलेंस होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

naga shaurya wedding

20 नवंबर को होनी है शादी

बता दें कि नागा शौर्या अभिनेता के साथ-साथ फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। मुख्य रूप से वो तेलगू सिनेमा में ही काम करते हैं। 20 नवंबर 2022 को अनुषा शेट्टी के साथ नागा शौर्या की शादी होने जा रही है। दोनों बेंगलुरु में शादी के बंधन में बंधेंगे। नागा ने शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके फैन्स शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नागा और अनुषा की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button