मनोरंजनराष्ट्रीय

प्रियंका से ज्यादा चर्चे उनके अमरीकन बॉडीगार्ड के, जानिए क्यों हो रही सुपर हीरो से तुलना

प्रियंका चोपड़ा जब से भारत आई हैं सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मीडिया तो मानों उनका पीछा ही नहीं छोड़ रही, प्रियंका जहां भी जाती हैं मीडिया उनके पीछे-पीछे हो लेती हैं। अपने बिजी शेड्यूल में इंडिया पहुंची प्रियंका कुछ समय खुद के लिए भी निकालकर उन जगहों पर जा रही हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। प्रियंका के साथ-साथ उनके बॉडीगार्ड के चर्चे भी सोशल मीडिया पर अचानक से होने लगे हैं। एकाएक अचानक कुछ ऐसा हुआ कि प्रियंका के बॉडीगार्ड छा गए हैं

लुक्स को लेकर चर्चा में बॉडीगार्ड
प्रियंका गुरुवार को मुंबई के ताज में स्पॉट हुईं जहां उन्हें कवर करने पूरी मीडिया पहुंची थीं। इस दौरान जब प्रियंका वहां पहुंची तो उनके स्टाइलिश बॉडीगार्ड ने मीडिया को उनसे दूर रखा। ऐसे में उनका अंदाज, लुक्स, तेवर सब मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। वहीं कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गए। और फिर प्रियंका के बॉडीगार्ड के चर्चे चारों तरफ होने लगे। फैंस ने खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका का बॉडीगार्ड रायन रेनोल्ड्स जैसा दिख रहा है, तो वहीं दूसरे यूजर ने डेडपूल जैसा बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि प्रियंका बॉडीगार्ड भी अमेरिका से लेकर आई हैं। बता दें कि रॉयन रेनोल्ड्स हॉलीवुड एक्टर हैं जो फिल्म डेडपूल में थे।

priyanka_chopra

कुछ दिनों के लिए आई हैं प्रियंका
बता दें कि प्रयंका चौपड़ा कुछ दिनों के अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर मुंबई आई हैं। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो उनकी बेटी मालती भी उनके साथ हैं। लेकिन अब तक प्रियंका ने लाडली बेटी को मीडिया से दूर रखा है। प्रियंका फिर से जल्द ही अमेरिका वापस लौट जाएंगीं।

Related Articles

Back to top button