ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजाया है। उन्होंने अपने काम के दम पर पूरी दुनिया में अपने फैंस बनाए हैं। लंबे वक्त बाद वह भारत यानी अपने घर लौटीं हैं। इस बात से उनके फैंस बहुत खुश हैं। वहीं प्रियंका भी काफी खुश नजर आईं। मंगलवार की सुबह तड़के मुंबई अपने घर प्रियंका चोपड़ा पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा के आने की खबर मिलते ही उनकी झलक को कैमरे में कैद करने के लिए सुबह से ही पैपराजी मुंबई एयरपोर्ट पर जमा था। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आईं, सभी ने क्लिक करना शुरू कर दिया। ऐसे में प्रियंका के चेहरे पर खिली बड़ी-सी मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया। उनके चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी।
बता दें कि करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा अपने घर लौटी हैं। कोविड काल के बाद वह पहली बार भारत आई हैं। सोमवार की सुबह प्रियंका ने अपने भारत आने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उम्मीद के मुताबिक प्रियंका जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची उनके चेहरे पर एक बड़ी-सी मुस्कान देखने को मिली, जो साफ बता रही थी कि वो घर लौटकर कितनी खुश हैं।
एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज में सभी पैपराजी को हैलो भी कहा। एयरपोर्ट एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल कैजुअल था। प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं। उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टीशन किया हुआ था। ब्लू डेनिम वियर प्रियंका पर खूब जच रहा थीं।
प्रियंका के बोर्डिंग पास को देखकर अंदाजा लगाया गया था कि वो बेटी मालती के साथ भारत आ रही हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर वो अकेले ही दिखाई दीं। फैंस की नजरें एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती को ढूंढती ही रह गईं। मुंबई पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह जैट लैग में करण जौहर का शो कॉफी विद करण देखती हैं। एक्ट्रेस ने गुजरात में हुए हादसे पर दुख जताया। प्रियंका के भारत आने को लेकर माना जा रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना और आलिया के साथ मिलकर फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।