टेलीविजनबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

The kerala story: असम के मुख्यमंत्री बिस्वा शर्मा ने कहा फिल्म आतंकवाद के ख़िलाफ़, केंद्रीय मंत्री बोले में नहीं कहता टैक्स फ्री करो

नई दिल्ली। अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी पर विवाद थमने को नाम नहीं ले रहा है एक तरफ फिल्म का कलेक्शन बढ़ रहा है वही दूसरी तरफ फिल्म पर बैन भी लग रहा है जिसके बाद अब इस मामले अलग अलग राजनीति बयान बाजी जारी है वही असम के मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए ममता सरकार पर निशाना भी साध दिया।

शर्मा बोले फिल्म ISIS के ख़िलाफ़ है

वही द केरला स्टोरी पर कई राज्यों में लगे प्रतिबंध पर जब मीडिया से बातचीत में सवाल पुछा तो असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा। यह फिल्म किसी समुदाय के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ है। साथ ही कहा कि जिन्होंने भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया उनको लगता है कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ़ है। ऐसा नहीं है। बल्कि यह फिल्म ISIS के ख़िलाफ़ है साथ ही उन्होंने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ और सोशल मीडिया पर चल रहे असल इंटरव्यू देखने के बाद साबित होता है कि केरल अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आतंकवादी संगठनों द्वारा मासूम महिलाओं का इस्तेमाल किए जाने पर केरल की जनता को अपनी आवाज़ उठानी चाहिए।

बोले धर्म परिवर्तन कि घटनाए असम में भी

साथ मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में ऐसे मामले नहीं हैं लेकिन महिलाओं के धर्म परिवर्तन की घटनाएं जरूर सामने आई हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले

द केरला स्टोरी पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं किसी राज्य को टैक्स फ्री करने के लिए नहीं कहूंगा लेकिन प्रतिबंध न लगाएं। फिल्म देखना लोगों का अधिकार है। फिल्म का विरोध करने वाले लोग क्या उनके साथ हैं जो दुनिया में आतंकी घटनाओं को बढ़ाते हैं। साथ हि कहा कि क्या वह उनके साथ हैं जो धर्मांतरण के लिए मजबूर करते हैं। यह विरोध करने वालों को तय करना है कि क्या वे आतंकी संगठनों के ख़िलाफ़ खड़े हैं या उनके पक्ष में हैं।

Related Articles

Back to top button