मनोरंजनराष्ट्रीय

Vikram Gokhale: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का बीमारी के चलते निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

Vikram Gokhale Passed Away:मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर आई है। जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के ये दिग्गज कलाकार काफी से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था। 77 साल के अभिनेता जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों तक जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कुछ ही दिनों पहले दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, उनके जाने के गम से अभी बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि एक और दुखद खबर आ गई। विक्रम गोखले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा लगा है। बताया गया है कि विक्रम गोखले की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।

सिनेमा जगत के फेमस कलाकार थे विक्रम गोखले
विक्रम गोखले अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे, उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, तुम बिन, हे राम, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी, जो इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। यह अवॉर्ड उन्हें मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए मिला था। उनकी आवाज और बड़ी-बड़ी आंखें किसी भी किरदार में जान फूंक देती थीं। विक्रम गोखले पुणे में एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे।

कुछ दिन पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। और बॉलीवुड के कई हस्तियों ने इसपर दुख प्रकट करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उनकी पत्नी व्रूशाली ने उनके निधन की खबरों का खंडन किया था।

Related Articles

Back to top button