Ishan Kishan Love Life: बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले बल्लेबाज ईशान किशन अपने खेल के साथ ही निजी जीवन को लेकर भी सुर्ख़ियों में हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले ईशान अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को लेकर वो मीडिया में छाये हुए हैं। आइये बताते हैं कौन हैं अदिति हुंडिया-
पेशे से एक मॉडल हैं अदिति
बतादें कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया पेशे से एक मॉडल हैं। अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। और फिर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से की है। अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी बड़ी फैन फोलोइंग है, उनके द्वारा शेयर किए हुए फोटोज को बहुत पसंद करते हैं।
ईशान को सपोर्ट करने पहुंचती हैं स्टेडियम
कई बार अदिति हुंडिया को ईशान को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में देखा गया है। दिखने में अदिति हुंडिया बेहद खूबसूरत हैं। बतादें कि ईशान किशन IPL में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलते हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस के मैच देखने के लिए अदिति कई बार स्टेडियम पहुंची हैं।
शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 131 गेंदों में ही बनाये 210 रन
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी तूफानी पारी खेली है। उन्होंने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 131 गेंदों में ही 210 रन बनाए, जिसमें से 10 लंबे छ्क्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। बतादें कि वनडे क्रिकेट में ईशान किशन का ये पहला शतक है।