शिक्षा/नौकरी

Kvs Exam Date 2023 Out: केन्द्रीय विद्यालयों मेें 13 हजार भर्तियां, परीक्षा तिथियों का एलान

विंध्य भास्कर न्यूज। देश भर में केन्द्रीय विद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों की पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी से मार्च 2023 के मध्य आयोजित करने का फैसला किया गया है। यह परीक्षा 7 फरवरी से 13 मार्च तक होगी।

  • केन्द्रीय विद्यालयों मेें 13 हजार भर्तियां,परीक्षा तिथियों का एलान
  • शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों की हो रही है भर्ती, केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने लिया निर्णय

केन्द्रीय विद्यालय समिति जिन रिक्त पदों की भर्ती करने जा रहा है। इनमें प्राइमरी टीचिंग के लिए 6414 और जूनियर सेके्रटेरियल असिस्टेंट से लिए 702 पदो की भर्ती हो रही है। इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त , प्राचार्य उप प्राचार्य, पीआर टी संगीत , टीजीटी, पीजीटी, वित्त अधिकारी ,एईसिविलऔर हिंदी अनुवादक, पीआरटी, जूनियर सचिवालय ,सहायक आशुलिपिक ग्रेड2,लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय , सहायक के पदों की परीक्षा की तिथियां अपनी बेवसाइट पर कर दी है। अधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Kvs Exam Date 2023 Out:

पद / अनुसार इन तिथियों को आयोजित होगी परीक्षा

  • सहायक आयुक्त भर्ती परीक्षा ७ फरवरी
  • प्राचार्य भर्ती परीक्षा ८ फरवरी
  • वाइस प्रिंसिपल पीआरटी 12 से 14 फरवरी
  • पीजीटी भर्ती परीक्षा 16 से 20 फरवरी
  • वित अधिकारी एई सिविल 20 फरवरी
  • जूनियर सचिवालय सहायक भर्ती परीक्षा 1 से 5 मार्च
  • स्टेनोंग्राफर गे्रड 2 भर्ती परीक्षा 5 मार्च
  • लाइब्रेरियन सहायक अनुभाग अधिकारी और सचिवालय की परीक्षा 6 माच को होगी।

Related Articles

Back to top button