शिक्षा/नौकरी

नहीं खाते लहसुन, तो आज ही से डाल दीजिए आदत, मिलेंगे यह फायदे

बहुत से ऐसे लोग हैं जो लहसुन का सेवन नहीं करते है। लेकिन हम आपको बता दें कि लहसुन का सेवन करने के शरीर में क्या फायदा होते हैं। अगर आप लहसुन के साथ शहद का प्रयोग करते हैं तो इसके कई फायदे शरीर में देखने को मिलते हैं।

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। लहसुन में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्ब्स, फास्फोरस, सल्फ्यूरिक एसिड के गुण और विटामिन A, B और C की शक्ति होती है। तो चलिए जानते है लहसुन के साथ शहद का सेवन करने से क्याक्या फायदे होते हैं….

पाचन में फायदेमंद

अगर आप शहद में लहसुन को डूबाकर उसका सेवन करते हैं तो आपको पाचन की कई सारी समस्याएं जैसे गैस कब्ज अपच की की परेशानियों से निजात मिलती है।

दिल में फायदेमंद

शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने से ब्लड बेसेल्स साफ हो जाता है। इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड वेसल्स में जमा फेट हटने लगता है, सिकुड़ी हुई आर्टिरीज खुलने लगती हैं और ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होने लगता है। कोलेस्ट्रॉल कम हो जाने और विन्स और आर्टिरीज फैट रहित रहने से दिल की बीमारियों का खतरा भी नहीं होता है।

गले में फायदेमंद

शहद के साथ लहसुन का सेवन करने से गले की कई परेशानियों से राहत मिलती है, शहद और लहसुन में एंटी इंफ्लामेंट्री गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश, सुजन और खांसी की दिक्कत से राहत दिलाते हैं।

दातों में फायदेमंद

शहद और लहसुन में फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस मिश्रण को रोजाना खाने से मसूड़े स्वस्थ और दांत मजबूत बनते हैं, और साथ ही दांत से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Related Articles

Back to top button