Makar Sankranti: मकर संक्रांति का पुण्यकाल आज, जानिए विभिन्न राशियों के लिए स्नान दान का महत्व
Makar Sankranti 2023 : इस वर्ष उदया तिथि के में संक्रांति आरम्भ होने के कारण 15 जनवरी रविवार के दिन संक्रान्ति का पर्व मनाया जाना ही शास्त्रोचित है। हालांकि 1४ जनवरी को भी बड़ी संख्या में लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाया है। मकर संक्रांति पर शिव पूजन, स्नान व दान का अत्यंत महत्व है। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर के अनुसार संक्रांति शुभ होगी या अशुभ इसका विचार उसके वाहन एवं उपवाहन से किया जाता है। फिर उसका नाम भी रखा जाता है और फिर देखा जाता है कि वह देश-दुनिया के लिए कैसी रहेगी। इस बार संक्रांति का वाहन बाघ और उप वाहन घोड़ा है। संक्रांति देवी के हाथ में कंगन, जटी फूल, गदा और खीर रहेगी। ये भोग की अवस्था में रहेगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी प्रात: 7 बजकर 14 मिनट से शाम 5 बजकर 37 मिनट तक है। इसी बीच 1 घंटा 44 मिनट तक अर्थात प्रात: 7.14 बजे से 8.48 बजे तक महापुण्य काल रहेगा। इस अवधि के बाद भी दान का पुण्य फल मिलेगा। लेकिन इस अवधि में तिल, गुढ़, वस्त्र का दान करना और तर्पण करना फलदायी होगा।
राशि अनुसार मकर संक्राति का प्रभाव (Significance of bath donation for different zodiac signs)
- मेष- राशि वाले जातकों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि और लाभ के अवसर मिलेंगे। पदोन्नति की संभावना, सरकार से लाभ, प्रतिष्ठित जनों से मित्रता के योग है। ओम् सूर्याय नम: का जाप करें। गुढ़ व गेहूं का दान करें।
- वृषभ- वृष राशि वाले जातकों को विवाद और मानसिक कष्ट की संभावना बनी रहेगी अधिक प्रयास के बाद सुख साधन बढ़ेंगे। दूध, दही, गेहूं, सफेद वस्तुओं का दान करें। मिथ्यारोप, धन हानि, अत्याधिक व्यय से बचें।
- मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलो में कष्ट और धन का अपव्यय हो सकता है। पत्नी को पीड़ाा दे सकता है। हरी सब्जी, हरी मूंग की दाल या हरे फलए मिठाई व गुढ़ हलवा का दान करें।
- कर्क. कर्क राशि वाले जातकों के दांपत्य संबंधों में विवाद और मानहानि की संभावना है। सिर पीड़ा, उदर रोग, धन हानि, यात्रा, शत्रुओं से झगड़ा आदि दिखता है। सूर्य को तिल डाल कर जल अर्पित करें। चावल का दान करें।
- सिंह– सिंह राशि वाले जातक शत्रुओं पर विजय प्राप्त की और रोगों से निजात मिलेगी। सूर्य की उपासना करें। सरकार से लाभ होगा। सोने के आभूषण या गोल्ड खरीदना धन वृद्धि करेगा। गेहूं या बेकरी उत्पाद का दान करें।
- कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को उच्च अधिकारियों से तनाव मिलेगा। सूर्य संतान से भी चिंता दे सकता है। यात्रा ध्यान से करें, संतान की सेहत का ध्यान रखें। जल में तिल डाल कर नहाएं। गााय को चारा दें।
- तुला-तुला राशि वाले जातकों को जमीन जायदाद संबंधी मामलों में सतर्कता रखने की आवश्यकता है। मान हानि, घरेलू झगड़ों से परेशानी, शारीरिक कमजोरी। खिचड़ी और खीर का दान करें। इस अवसर पर चांदी खरीदें।
- वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को तरक्की के अवसर और आय में वृद्धि की संभावना है। रुका धन आने की संभावना। मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति। रेवड़ी का दान फलेगा। जल में गुड़ डाल कर सूर्य को अर्पित करें।
- धनु- धनु राशि वाले जातकों को धन हानि सिर और आंखों में पीड़ा के योग हैं। शिक्षा क्षेत्र, कंपीटीशन आदि में सफलता। खिचड़ी स्वयं बनाकर 9 निर्धन मजदूरों को खिलाएं। नेत्रहीनों को भोजन व चने की दाल का दान करें।
- मकर- मकर राशि वाले जातकों का मान सम्मान में वृद्धि लाभ के अवसर आ रहे हैं धन के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। गरीबों में सवा किलो चावल और सवा किलो काले उड़द या इसकी खिचड़ी दान करें।
- कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को यश प्रतिष्ठा में वृद्धि यात्रा मनोरंजन के योग हैं। धन प्राप्ति के विशेष अवसर आएंगे, विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मरीजों को मीठा दलिया खिलाएं। काला सफेद कंबल या गर्म वस्त्र दान करें।
- मीन- धन लाभ, नवीन पद, मंगल कार्य, राज्य कृपा, वाहन सुख मिलेगा। प्रापर्टी में दीर्घकालीन निवेश के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त। तिल के लडडू या बेसन से बनी चीजें दान करने पर लाभ होगा।