लाइफस्टाइलशिक्षा/नौकरी

रोजाना खाने में करें नारियल तेल का उपयोग, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त के फायदे

नारियल तेल बालों की ग्रोथ के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर ही नारियल तेल के फायदों को गिनवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। फंक्शनल न्यूट्रिशनल थेरेपी प्रैक्टिशनर मेग लैंगस्टन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतिदिन नारियल तेल खाने के फायदे बताए हैं। तो आइये जानते हैं नारियल तेल खाने के फायदे

हीलिंग के लिए फायदा: दूसरे सैट्यूरेटिड फैट्स के विपरीत, नारियल तेल एक हेल्दी संतृप्त फैट है जो शरीर में हीलिंग के लिए फायदेमंद होता है। नारियल तेल में 80 प्रतिशत से अधिक संतृप्त वसा होता है।

फैट बर्निंग को बढ़ाना : नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण होता है। यह अविश्वसनीय तरीके से फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर में सूजन को कम करने से थायराइड / मेटाबॉलिज्म को स्लो करने में सहायक हो सकता है। यह अपने एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण वजन घटाने में भी मददगार होता है।

ब्लड शुगर में सुधार : नारियल का तेल ग्लूकोज सहिष्णुता में सुधार करने में भी समायक होता है। इसके उपयोग से एमसीटी बिना पित्त ब्रेक के पाचन तंत्र से सीधे लिवर में जाते हैं। ऐसे में ये दूसरी तरह के फैट की तरह शरीर में जमा होने के बजाय एनर्जी के लिए उपयोग किए जाते हैं।

संक्रमण से लडऩे में सहायक : नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है। और शरीर लॉरिक एसिड को मोनोलॉरिन में परिवर्तित कर देता है, जिसमें एक एंटीमाइक्रोबियल का गुण होता है और यह बैक्टीरिया से लडऩे में बहुत कारगर होता है।

कोलेस्ट्रॉल को घटाता है : नारियल तेल का रोजाना खाने में उपयोग करना चाहिए। नारियल तेल से प्रेग्नेनोलोन और प्रोजेस्टेरोन में इसके रूपांतरण को बढ़ावा देकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य पर लाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button