लाइफस्टाइल

chanakya niti : अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से कभी भी ना शेयर करें ये बातें, अन्यथा जीवन में शुरू हो जाएंगी परेशानियां

आचार्य चाणक्य एक रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे। आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है। चाणक्य की नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है। सिर्फ यही नहीं, आचार्य चाणक्य की नीतियां इतनी कारगर हैं आज भी व्यक्ति को किसी भी परेशानी या मुसीबत से निकलाने में मदद करती हैं। आचार्य चाणक्य बहुत जाने माने शिक्षाविद् थे, उन्होंने नीति शास्त्र में एक मनुष्य के जीवन के हर पहलुओं पर चर्चा की है। इसमें मनुष्य के जन्म, विवाह, धन, वैभव व्यापार सहित तमाम बातें शामिल की गयी हैंi अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से कभी भी ना शेयर करें ये बातें…

धन की न करें बात
आचार्य के अनुसार धन से जुड़ी बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए अन्यथा आपकी जिंदगी में परेशानियां आना शुरू हो जाती है। इसके साथ ही किसी को अपने दिल की बात शेयर ना करें, क्योंकि वक्त के साथ यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है ।

परिवारिक बुराई से बचें
आचार्य के अनुसार कभी भी दूसरों के सामने परिवार की बुराई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि आगे जाकर यह आपके नीचे होने का कारण बन सकता है। परिवारिक बुराई से खुद को दूर रखें।

आंख मूंदकर भरोसा न करें
आचार्य के अनुसार कभी भी किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें, जो लोग भी ऐसा करते हैं वह सबसे ज्यादा धोखे का शिकार बनते हैं। इसलिए बहुत सोच समझकर कर ही विश्वास करें।

स्वयं का दुख न शेयर करें
आचार्य के अनुसार अपना दु:ख भूलकर भी किसी को शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो लोगों के बीच आप मज़ाक़ बनाएंगे। लोगों के समक्ष जब आप अपना दुख बताएंगे तो पहले लोग आपको सहानुभूति दिखाएंगे पर बाद में दूसरों के सामने आपकी जमकर मज़ाक़ बनाएंगे।

ये भी पढ़ें जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना जीवनभर करना पड़ेगा पश्चाताप

नोट: उक्त जानकारियां मान्यताओं पर आधारित है, विंध्य भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button