लाइफस्टाइल

How to Link Aadhar Card to Mobile Number At Home : नई सुविधा अब घर बैठे आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से करे लिंक, जाने पूरा प्रोसेस

आज के समय में आधार कार्ड हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया हैं। इसलिए हमारे पास आधार कार्ड होना काफी जरूरी हो गया हैं। लेकिन अब आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करवाना जरूरी हो गया हैं। आप आधार कार्ड को घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से मोबाइल नंबर से लिंक कर सकते हैं। यह कैसे होगा इसका पूरा प्रोसेस हमने आगे बताया हैं।

अगर आप घर बैठे आधार कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से अपने मोबाइल से लिंक करना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए गए स्टेप का पालन करे।

• आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारीक वेबसाइट पर जाने के लिए आप इस https://www। ippbonline। com/web/ippb लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
• अब आपको इस वेबसाइट का होम पेज देखने को मिलेगा। जहां आपको Service Request का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपको Non IPPB Customers का एक और ऑप्शन दिखाई देगा।
• इस ऑप्शन के तहत आपको DOORSTEP BANKING का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा। अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• जैसे ही आप डूर स्टेप बैंकिंग वाले ऑप्शन पर क्लीक करते हैं। आपको डूर स्टेप बैंकिंग के तहत मिलने वाली सेवाओं के बारे में लिस्ट मिलेगी।
• लिस्ट में आपको AADHAR MOBILE UPDATE का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
• इसके बाद आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म देखने मिलेगा। आपको एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से भर लेना हैं। जिसमें आपको आपकी सामान्य डिटेल्स और मोबाइल नंबर भरना होगा।
• इतना हो जाने के बाद आपको सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
• इतनी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा। जिसे आपको संभालकर रखना होगा।

तो कुछ इस प्रकार से आप इन सभी स्टेप का पालन करके अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button