Lucky Mole On Body: शरीर के इन हिस्सों में तिल है तो आप हैं बहुत भग्यशाली, जनिए इनका रहस्य
हिन्दू मान्यताओं में ज्योतिष शास्त्र की तरह ही सामुद्रिक शास्त्र का भी काफी महत्व है। जिस तह से ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर इंसान की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं, समुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल, मस्से, निशान आदि के जरिए भविष्य के बारे में बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। आमतौर पर हरइंसान के शरीर पर तिल होते हैं। शरीर के हर हिस्से का तिल इंसान के बारे में कुछ न कुछ बात बयां करता है। आइये जानते हैं शरीर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद तिल किस बात का इशारा करते हैं।
माथे पर तिल : सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिस इंसान के ललाट या माथे पर दायीं तरफ तिल होता है, वह इंसान बहुमुखी प्रतिभा का धनी होते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में जो कुछ पाना चाहते हैं, वह इन्हें हासिल हो जाता है।
ठोड़ी पर तिल : जिस व्यक्ति की ठोड़ी पर तिल होता है, उस इंसान के भविष्य में बहुत बड़े पद आसीन होने की संभावना रहती है।
आंखों का तिल : जिन व्यक्तियों के आंखों पर तिल होता है, वह इंसान एकाकी होता है यानी आसानी से लोगों से घुल-मिल नहीं पाता है और समाज से दूरी बनाकर ही रखता है।
तलवे में तिल : जिस व्यक्ति के तलवे में तिल होता है, उसे दुनिया में कई जगहों की यात्रा करने का अवसर मिलता है।
दिल के बीच में तिल : जिस व्यक्ति के दिल के बीच में तिल होता, ऐसे इंसानों का व्यवहार काफी मधुर होता है, वो लोगों से काफी मिलजुल कररहते हैं।
नाभि पर तिल : जिन व्यक्तियों के नाभि के आसपास तिल होता है वो व्यक्ति खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं। इनकी जिंदगी में पैसों की कभी कमी नहीं होना है। इन लोगों की जिंदगी ऐशो-आराम से गुजरती है।
बाएं गाल पर तिल : जिन महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होता है, उनको जिंदगी में कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं होती है.
(यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. विंध्य भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है.)