लाइफस्टाइल

रोज़ाना कुछ समय पैदल चलकर जीवन को बना सकते है खुशहाल, जानिए क्या है सही तरीका

भागदौड़ भारी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसका बुरा असर आगे चलकर हमारी सेहत पर पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सुबह य शाम पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठने के बाद हमें जरूर पैदल चलना चाहिए, जिसकी वजह से हम किसी भी तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। पैदल चलने से दिल स्वस्थ रहता है और हड्डियां भी मजबूत बनी रहती है। साथ ही मूड भी पूरा दिन फ्रेश रहता है। पैदल चलने से न केवल शरीर को मिलने वाली ऑक्सीजन की मात्रा में बढ़ोतरी बल्कि इससे ढेर सारी कैलोरी भी बर्न होती है। तो आइए जानते हैं पैदल चलने के फायदे के बारे में

टेस्टोस्टेरोन स्तर बनाये रखने का रामबाड
टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है, जो शरीर को कई रोगों से बचाता है. जो की शुक्राणु उत्पादन के साथ-साथ एक पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को भी उत्तेजित करता है. यह मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ कम होता जाता है. लेकिन इसे बनाए रखना रखने के लिए दिन में 15-30 मिनट पैदल चलना कारीगर साबित होता है। पैदल चलने के साथ अच्छा खान-पान एक आसान उपाय है टेस्टोस्टेरोन स्तर बनाए रखने के लिए।

हार्ट स्वस्थ रहता
पैदल चलने से हार्ट स्वस्थ रहता है। पैदल चलने के कारण ब्लड सर्कुलेशन में होने वाले अच्छे प्रभाव ह्रदय रोगों से बचाए रखने में मदद करता है। जिससे हृदय मजबूत रहता। पैदल चलने से हृदय से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद
पैदल चलना हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।। पैदल चलने के कारण शरीर की एक्सरसाइज होती है जिससे सारी हड्डियों तक रक्त संचार व्यवस्थित होजता है और उनमें मजबूती आती है।

मूड फ्रेश रहता
पैदल चलने से मूड फ्रेश रहता है। रोजाना पैदल चलने से डिप्रेशन और स्ट्रेस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि टहलने के वजह से बॉडी को ऑक्सिजन की सप्लाई परिपूर्ण मिलती है। जिससे नेगेटिविटी दूर हो जाती है और आप फ़्रेश महसूस करते है।

दिमाग स्वस्थ रहता
पैदल चलने से दिमाग स्वस्थ रहता है। रोजाना पैदल चलना दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जिससे दिमाग शांत रहता है पॉजिटिव तेज़ी से आती है।

Related Articles

Back to top button