Benefits of Amla: आंवला खाने से सेहत में दिखेंगे कई चमत्कारी असर, जानिए इसके सेवन का सही तरीका और सावधानियां!
आंवला हमारी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद है। तो आइये जानते हैं इसके सेवन के फायदे- सबसे पहले बालों पर इसके असर के बारे में जानते हैं। बालों के लिए आंवला बेहद लाभकारी माना जाता है। यह बालों के विकास को बढ़ाने के लिए हेयर टॉनिक के रूप में काम कर सकता है। आंवला का सेवन करने से बाल तो काले रहते ही है साथ ही मे बालों की सेहत भी अच्छी रहती है। एवं बाल गिरने की शीकायत से भी छुटकारा मिलता है। बालों से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, आंवला सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। पर डायबिटीज में आंवला खाने के कुछ और ही फायदे हैं। दरअसल, डायबिटीज में आंवला एक पारंपरिक उपाय है जो ब्लड शुगर को संतुलित रखता है और इसमें अचानक होने वाले स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। साथ ही ये डायबिटीज रोगियों के मेटाबोलिज्म को ठीक रखता है और शरीर के बाकी अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी
आंवला के सेवन से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है। साथ ही आंवला प्राकृतिक लैग्जेटिव का काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट में कच्चा आंवला खाने से या जूस पीने से काफी फायदा मिलता है। आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है।
पाचन तंत्र रखे दुरुस्त
आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो, शरीर के पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समास्याएँ से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट में रोज सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट में इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।
हड्डियां बनाए मजबूत
आंवला में कैल्शियम की भरपूर मात्रा में होता है। आंवला के सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती है और जोड़ों को दर्द से भी राहत मिलती है। आंवला में पोटैशियम की मात्रा भी होती है जो, शरीर की मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट में आंवला खाने से या आंवले के पानी से बाल धोने से बाल चमकदार नजर आते हैं। साथ ही आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण आपकी त्वचा के दाग-धब्बे भी ठीक हो जाते हैं और त्वचा खूबसूरत दिखाई देती है। इसके लिए आप चेहरे पर आंवला का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर
आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। आंवला से शरीर के शुगर लेवल को कम करता है और डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है।