लाइफस्टाइल

जुड़वाँ बच्चो के साथ इंडिया लौटी मुकेश अंबानी की बेटी, बच्चो का हुआ जबरदस्त स्वागत, चढ़ाएंगे 300 किलो सोना

भारत के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में 19 नवंबर 2022 को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अब यह दोनों बच्चे एक महीने के हो गए है जिसके बाद ईशा अंबानी भारत वापस लौट कर आ गई हैं। इन दोनों ही बच्चों के नाम कृष्ण आनंद पिरामल और आदिया आनंद पिरामल रखा गया है। सोशल मीडिया पर अब इन दोनों ही बच्चों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनकी स्वागत के लिए मुकेश अंबानी ने कुछ शानदार इंतजाम किए हैं।

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनके कुछ फोटोस और वीडियो शेयर किए है जो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। अंबानी हाउस को एयरपोर्ट से लेकर घर तक काफी खूबसूरती से सजाया गया हैं। दोनों ही बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए कई पंडितों को बुलाया गया। अंबानी परिवार अपने दोनों बच्चों के नाम पर देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में जिनमें तिरुपति बालाजी और श्री द्वारकाधीश मंदिर का भी नाम शामिल है मैं करीब 300 किलो सोने का चढ़ावा चढ़ाएंगे।

बच्चों को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से इंडिया लाने के लिए कतर की एक स्पेशल फ्लाइट भेजी गई थी। साथ ही एक स्पेशल प्रोफेशनल डॉक्टरों की टीम भी ईशा अंबानी और बच्चों की देखरेख के लिए गई थी। इतना ही नहीं अमेरिका के मशहूर पीडियाट्रिशियंस डॉक्टर गिब्सन वे दोनों बच्चों की फ्लाइट टेक ऑफ होने तक उनके साथ मौजूद रहे थे।

खबरों की माने तो दोनों ही बच्चों को दुनिया के कुछ टॉप ब्रांड के कपड़े कस्टमाइज करके पहनाया जा रहा हैं। बीएमडब्ल्यू कार को भी इस प्रकार से मॉडिफाई किया गया है कि वह बच्चों को किसी भी प्रकार से परेशानी ना दे सके, साथ ही ईशा को सफर में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं दोनों बच्चों की देखरेख के लिए अमेरिका से 8 स्पेशल ट्रेंड नैनी भी इंडिया आई हैं।

Related Articles

Back to top button