लाइफस्टाइल

Shukra Gochar : 7 अगस्त से शुक्र ग्रह की इन रशियों पर होगी विशेष कृपा, सुख-सौंदर्य और विलासिता का बन रहा योग

इस बार अगस्त का महीना ग्रहों और नक्षत्रों के स्थितियों में परिवर्तन की लिहाज से बहुत विशेष माना जा रहा है। अगस्त माहीने में तीन बड़े ग्रह बुध, शुक्रऔर सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन तीन राशियों की किस्मत चमकेगी। कला, सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम, भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र का गोचरीय परिवर्तन बुध की राशि मिथुन से चंद्रमा की राशि कर्क में श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 7 अगस्त 2022 दिन रविवार को प्रात: 8 बजकर 40 मिनट पर होने जा रहा है। वहीं बुध ग्रह 09 अगस्त 2022 को अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। तीसरा गोचर सूर्य ग्रह का 17 अगस्त 2022 को होगा। इनमें से सबसे ज्यादा राशियों पर असर शुक्र ग्रह का पडऩे वाला है। आइए जानते हैं किस राशि पर क्या होगा असर…

मेष: शुक्र शुभ असर दिखाते हुए गृह एवं वाहन प्रादान करेंगे। माता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साझेदारी के कार्यों में सकारात्मक असर होगा। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय सकारात्मक फल प्रदान करेगा।

वृष : इस राशि के लोगों के भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन के साथ साथ पराक्रम में वृद्धि होगी। आय के साधनों में प्रगति प्रदान करते हुए सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भाई बंधुओं मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही अनुकूल समय रहेगा।

मिथुन: इस राशि के लोगों में धन एवं परिवार से संबंधित कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय प्रगति प्रगति प्रदान करेगा। दांपत्य जीवन में सुख के साथ नए उमंग का संचार होगा। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क: इस राश के लोगों में सुख व भौतिक सं साधनों में वृद्धि होगी। सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। माता के सुखद सानिध्य मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति होगी। साझेदारी के कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन। दांपत्य जीवन प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

Related Articles

Back to top button