लाइफस्टाइल

BMW 3 Series Gran Limousine को किया गया अपडेट, जानिए लग्जरी सेडान में क्या बदलाव हुए

BMW कंपनी के द्वारा जनवरी 2021 को BMW 3 Series Gran Limousine को लोंच किया गया था। लोंच होने के बाद यह लग्जरी कार काफी लोगो की पसंदीदा रही थी। लेकिन इस गाडी को इस साल फिर से अपडेट किया गया हैं। कंपनी ने इस गाडी में काफी बदलाव लाए हैं। BMW 3 Series Gran Limousine के केबिन और फ्रंट में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसके बारे में हमने आगे जानकारी प्रदान की हैं।

BMW 3 Series Gran Limousine की डिजाइन में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। गाडी की ग्रिल में आपको काफी कुछ बदलाव देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा गाडी के पीछे के बंपर और एलइडी हैड लैंप में भी बदलाव किया गया हैं। अपडेट के बाद आपको गाड़ी के व्हीलबेस पहले के जैसे ही देखने को मिलेगे। कंपनी ने व्हीलबेस में कोई भी बदलाव नही किया हैं। गाड़ी की लम्बाई और चौड़ाई को पहले की तरह ही रखा गया हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नही मिलेगा।

BMW 3 Series Gran Limousine में आपको केबिन काफी अलग दिखाई देगा। कंपनी ने गाडी के केबिन में काफी कुछ बदलाव किए हैं। केबिन में ड्यूल स्क्रीन सेटअप में काफी बदलाव किया गया हैं। जिसमें ड्राइवर का डिस्प्ले 12। 3 इंच का रखा गया हैं। गियर में भी आपको काफी बदलाव देखने को मिलेगा। गियर लीवर को गियर स्विच कर दिया गया हैं। इसके अलावा आपको इस गाड़ी के केबिन में पावर्ड सीट्स देखने को मिल जाएगी। साथ-साथ पार्किंग जैसे एडवांस फीचर्स को भी एड किया गया हैं।

BMW 3 Series Gran Limousine गाड़ी में आपको एक पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिल जाएगा। जो की काफी बड़ा बदलाव माना जाता हैं। इसके अलावा एक हरमन कार्ड सिस्टम को भी गाड़ी में एड किया गया हैं। यानी की पहले की तुलना में इस गाडी में काफी बदलाव आपको देखने को मिल जाएगे। इस साल आने वाली BMW 3 Series Gran Limousine में आपको यह सभी अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button