Viralरिलेशनशिपलाइफस्टाइल

Relationship : रिलेशनशिप में आने से पहले महिलाओं के बारे में यह बात जरूर जान ले

जब भी कोई व्यक्ति रिलेशनशिप में आना चाहता है तो वह सामने वाले व्यक्ति के बारे में वह चीजें देखना चाहता है जो उसे पसंद होती है।साथ ही कई पुरुष या महिला ऐसे भी होती है कि वह अपने आपको पार्टनर के साथ से बदलना चाहते हैं कि यदि पार्टनर को जो चीजें पसंद होती है, वही चीज करना चाहते हैं तो आज हम आपको वह चीजें बताएंगे जो कि कोई भी महिला अपने पार्टनर में देखना चाहती है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च हुई है जिसमें पुरुष और महिलाओं के सेक्सुअल बिहेवियर के बारे में रिसर्च की गई है।इस विषय में कहा गया है कि सभी पुरुष और महिलाएं एक दूसरे को लेकर अलग-अलग चीजों को प्राथमिकता देती हैं और यह हर उम्र के साथ बदलती रहती है।
ऑस्ट्रेलिया में हुए इस सर्वे में दरअसल सेक्सुअल अट्रैक्शन से जुड़ी कुछ चीजों पर पुरुष और महिलाओं से राय मांगी गई थी। जिन चीजों में आकर्षण,उम्र,पर्सनैलिटी,एजुकेशन,इनकम,बुद्धि विश्वास,भावनात्मक संबंध और खुलापन शामिल थे। इन सभी को जीरो से 100 के पैमाने पर नापना था।
इस सर्वे के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि ज्यादातर महिलाएं पुरुषों का चयन उनकी शिक्षा और बुद्धिमता को देखते हुए करते हैं बल्कि पुरुष महिलाओं का चयन उनकी शारीरिक बनावट और उनकी सुंदरता को देते हुए करते हैं।साथ ही आय के मामले में दोनों के समान रहे थे। वहीं पुरुषों के अनुसार वह महिलाओं के खुले विचारों को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं।
बता दें कि इस सर्वे के अनुसार यह निष्कर्ष निकाला गया कि अधिकतर पुरुष महिलाओं का चयन उनके शारीरिक बनावट और उनके सुंदरता के अनुसार करते हैं। वहीं महिलाएं उनके भावनात्मक पक्ष को ज्यादा देखती हैं और उनसे ज्यादा इमोशनली अटैच होना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button