मध्य प्रदेशभोपाल

राज्यसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोलेः दिग्विजय के हाथ खून से सने

Bhopal News । सोमवार को राज्यसभा में एमपी में हुए मुलताई कांड के जिक्र पर हंगामा हो गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही अपना वक्तव्य शुरु किया, विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद कृषि मंत्री ने मुलताई कांड का जिक्र करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह यहां बैठे हैं। उनके हाथ खून से सने हैं। 24-24 किसानों को मारा।

  • दिग्विजय का पलटवार |
    कृषि मंत्री को वर्षों से जानता हूं, वे झूठ बोलने के आदी हैं

उन्होंने अन्य राज्यों में किसानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं का भी जिक्र कर कांग्रेस को घेरा। शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे छेड़ो मत, मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। शिवराज के वक्तव्य के दौरान कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। बाद में दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा- कृषि मंत्री की मैं सालों से जानता हूं। वे आदत से लाचार हैं, झूठ बोलने के आदी हैं।

शिवराज ने गिनाई किसानों पर हुई गोलीबारी की घटनाएं
शिवराज ने कब- अब इन्होंने छेड़ा है तो ये सुन लें, 1986 में जब बिहार में कांग्रेस की सरकार थी तब 23 किसानों की मौत गोलीबारी से हुई थी। 1988 में दिल्ली में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों पर गोली चलाई गई, दो किसान मारे गए। 1988 में मेरठ में इन्होंने किसानों पर फायरिंग की, 5 किसान मारे गए। 23 अगस्त 1995 को हरियाणा में गोली चलाई गई और 6 किसान मारे गए। 12 जनवरी 1998 को मुलताई में किसानों पर गोली चली, कांग्रेस की सरकार थी, 24 किसान मारे गए।

विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट पर सभापति ने की टिप्पणी
विपक्ष के वॉकआउट पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा- ये दुर्भाग्यपूर्ण है, और दर्दनाक भी है। किसान वर्ग सबसे महत्वपूर्ण है। जब उस वर्ग के बारे में चर्चा हो रहीं है ती हर सदस्य का ये मौलिक कर्तव्य है कि वो चर्चा में गंभीरता से भाग लें। इस विषय पर चर्चा के लिए जिसने जितना समय मांगा उतना समय मैंने दिया। मुझे उम्मीद थी कि सरकार का पक्ष सुनकर यदि कोई बात निकलेगी तो कानून के तहत मुद्दा उठाया जाएगा। जो व्यवधान पैदा किया है वो नियमों के विपरीत है। मेरे निर्देश के बाद ये शासन की अवहेलना है। ये अत्यंत गंभीर है।

दिग्विजय सिंह ने कहा : कृषि मंत्री आदत से मजबूर
दिग्विजय सिंह ने कहा- कृषि मंत्री को मैं सालों से जानता हूं। वो एक आदत से लाचार हैं। झूठ बोलने के आदी हैं। मप्र में चल गया, लेकिन अब वो केंद्र में कृषि मंत्री हैं। कमलनाथ जी की सरकार ने मप्र में लगभग 37 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। जिसमें शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत जिला सीहोर में शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदारों का कर्जा माफ किया।

दिग्विजय ने कहा- शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्री का बयान आया कि कांग्रेस के राज में कर्जा माफ हुआ लेकिन सदन में कृषि मंत्री कहते हैं कि कांग्रेस को जो मौका मिला था उसमें उन्होंने कोई कर्जा माफ नहीं किया। उसके प्रमाण हमारे पास हैं उसकी प्रोसिडिंग आपको दे दूंगा।

रील बनाने पर राहुल को घेरा
शिवराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नाटक से किसान की जिंदगी नहीं बदलेगी। एक नेता जिन्होंने बड़ी-बड़ी यात्राएं निकालीं, वे यात्रा के दौरान हरियाणा के सोनीपत गए, रियल दिखने के लिए रील बनाई। 2023 का सोनीपत का वीडियो है। वे अचानक खेत में पहुंच गए, जहां किसान से ज्यादा कैमरे थे। दो लोग पकड़कर खेत में पहुंच गए। कैमरामैन से पूछ रहे थे क्या करना है। मेरे पास उसकी पूरी वीडियोग्राफी की पेनड्राइव है।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button