भोपालमध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

भगवान परशुराम जंयती पर शिवराज का ऐलान, MP में बनेगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, पुजारियों का बढ़ेगा मानदेय

भोपाल। चुनावी साल में MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौगातों का पिटारा खोल रहे है और वे परशुराम जंयती अवसर पर राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर में बड़ा ऐलान किए है। परशुराम जयंती पर अक्षयोत्सव कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनेगा। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहें।
ज्ञात हो कि ब्राम्हण संगठनों के द्वारा लगातार ब्राम्हण कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने की मांग उठाई जाती रही है। लम्बे समय से चली आ रही ब्राम्हण संगठनों की मांग पर अब सीएम षिवराज मोहर लगाने का ऐलान कर दिए है।
5000 होगा पुजारियों का मानदेय
परशुराम जंयती अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कंहा कि पुजारियों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा और उन्हे 5 हजार रूपये मानदेय दिया जाएगा। जिससे पुजारियों के खर्च में काम आ सकेगा।
पुजारी ही करेंगे जमीन नीलाम
भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत मंत्री और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। इस दौरान सीएम ने शिवराज ने ऐलान किए है कि मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी और यह भी कहा आपसे मंदिर की जमीन कलेक्टर नहीं बल्कि पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button