भोपालमध्य प्रदेश

Parshuram Janmotsav 2023: परशुराम जन्‍मोत्‍सव के मौके पर गुफा मंदिर से निकली भव्‍य शोभा यात्रा, CM शिवराज यात्रा में हुए शामिल

Bhopal News: राजधानी भोपाल में परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर गुफा मंदिर में विशेष आयोजन किया जा रहा है। वही शनिवार सुबह 10:00 बजे लालघाटी से गुफा मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से भव्‍य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, महापौर मालती राय और चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग समेत बड़ी संख्‍या में धर्मालु भी शामिल हुए।

बता दे की परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर गुफा मंदिर परिसर में मौजूद भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का पहले पूजा-अर्चना की गई और गुफा मंदिर में एक धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। इस धर्मशभा में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव शनिवार 22 अप्रैल को ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकालने के साथ साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मश्री सर्वब्राह्मण कल्याण समिति ने किया है। वहीं समिति के अध्यक्ष शलभ गार्गव ने कहा की शाम 6 बजे से माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा से लेकर विशाल वाहन रैली निकलेगी जाएगी जो जवाहर चौक अटल पथ तक जाएगी। जहां पहुंचने के बाद महाआरती होगा और उसके बाद भव्य आतिशबाजी तथा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

पूर्व संध्या पर 51दीपों से महाआरती भी हुई हैं।

सामाजिक संगठन हिन्दू दर्पण परशुराम जयंती के अवसर पर पूर्व संध्या में 51 दीपों से महाआरती भी हुई। जबकि परशुराम मंदिर शिवाजी नगर में ही परशुराम भगवान की महाआरती भी बड़े धूमधाम से की गई, वहीं महाआरती में ब्राह्मण समाज के साथ साथ बड़ी संख्या में हिन्दू सनातनी भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button