मध्य प्रदेशरीवा

CM Dr Mohan Yadav removed the Commissioner even before reaching Rewa: सीएम ने रीवा आने से पहले रीवा कमिश्नर को हटाया, भोपाल व इंदौर कलेक्टर बदले

गोपाल चंद्र डाड रीवा के नए संभागायुक्त

रीवा। सीएम मोहन यादव ने रीवा आगमन के पहले ही रीवा संभागायुक्त को अनिल सुचारी का स्थानातंरण कर दिया है। इसके साथ ही भोपाल व इंदौर कलेक्टर को बदल दिया है; इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी को हटाकर उनका स्थानांतरण सामान्य प्रशासन सचिव सामान्य प्रशासन में किया गया है।

अब रीवा का नया आयुक्त गोपालचंद्र डाड को बनाया गया है साथ ही शहडोल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोपाल चंद्र डाड इसके पहले आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रहे है।

बता दें कि रीवा में शुक्रवार को संभागीय समीक्षा करनी थी। इसके पहले ही रीवा आयुक्त को हटाया दिया गया है। इसके अतिरिक्त इंदौर के कलेक्टर इलैया राजा टी को हटा दिया गया है। अब उन्हे उप सचिव पर्यटन का जबावदारी दी थी। वहीं भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर के नए कलेक्टर होगें। भोपाल कलेक्टर अब कौलेशन्द्र विक्रम सिंह को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संजय गुप्ता को इंदौर का श्रम आयुक्त बना दिया है।

रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी

कलेक्टर भी बदलने के संकेत
बताया जा रहा है कि रीवा संभागायुक्त के बाद रीवा कलेक्टर और एसपी के भी स्थानांतरण के जल्द ही आदेश जारी हो सकते है। बता दे कि चुनाव के पहले ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई थी। इसके बाद मोहन यादव के सीएम बनने के बाद समीक्षा बैठक में लगातार अधिकारियों को हटाया जा रहा है। इसके पहले जबलपुर कलेक्टर सौरव सुमन को समीक्षा के बाद हटाया दिया गया था।

Related Articles

Back to top button