मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

Good news for MP youth : शुरू होने वाली है पुलिस एवं अन्य पदों पर भर्ती।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए यह खबर बहुत अच्छी होने वाली है क्योंकि मध्य प्रदेश की सरकार युवाओं के लिए एक नई वैकेंसी लेकर आ रही है। साथ ही इसके तहत कई हजार लोगों को नौकरी दी जाएगी।बता दे कि मध्य प्रदेश की सरकार कई पदों पर भर्ती निकालने वाली है जिसके तहत पुलिस एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की भर्ती होनी तय की गई है।

साथ ही इन पदों पर भर्ती करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा जल्द ही तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही तैयारियां काफी तेज नजर आ रही है। इस बार पहली बार हो रहा है कि भर्ती करने के लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एमपीपीईबी और एमपीपीएससी को इसका प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
बता दें कि 2023 में लगभग 12454 पदों पर पुलिस की भर्ती की जाएगी। साथ इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।साथ ही इस प्रस्ताव को जल्द ही वित्त विभाग एवं जीएडी की मंजूरी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कर्मचारी चयन मंडल भोपाल एवं एमपी के लोक सेवा आयोग इंदौर में भेज दिया जाएगा।और इसके बाद एमपीपीईबी और एमपीपीएससी द्वारा इस वैकेंसी के लिए घोषणा कर दी जाएगी और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा जिसके बाद आप सभी लोग इसमें आवेदन करके भर्ती प्राप्त कर पाएंगे।
जैसा कि आप जानते है कि मध्य प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और इस प्रकार चुनाव होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100000 सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। वह भी इस साल के अंत तक इसके लिए उन्होंने अलग-अलग विभागों में कई पदों पर भर्ती निकाली है और इसका प्रस्ताव भी भेजना प्रारंभ कर दिया गया है।
हालांकि अभी तक मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा 80000 सीटों पर वैकेंसी निकाली जा चुकी है और जल्द ही टारगेट भी पूरा हो जाएगा। इस प्रकार इस साल के अंत तक कई सरकारी कर्मचारियों को पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा पशुपालन विभाग जैसे कई सरकारी विभागों में भर्ती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button