मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

मध्यप्रदेश में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 12 जनवरी तक माँगी गई जानकारी

मध्यप्रदेश में जल्द ही फिर से शिक्षकों की भर्ती देखने को मिलेगी। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने सूचना जारी करते हुए 12 जनवरी तक इसकी जानकारी माँगी है।

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2023 : राज्य में एक बार फिर से शिक्षकों की भर्ती कि जाएगी। इसके लिए परिपत्र जारी किया जा चुका है और जल्द से जल्द इसकी जानकारी माँगी गई है।
जल्द ही इन ख़ाली पदों पर अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश के द्वारा सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परिपत्र भेजे जा चुके हैं।

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी अजय अग्रवाल ने सभी संस्थानों को पत्र लिखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य से कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022 देश के लिए सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल,एवं क्रीड़ा अधिकारी के रिक्त पदों की वस्तु स्थिति जल्द ही पोर्टल पर अपलोड की जाये ।

12 जनवरी 2023 तक माँगी गई जानकारी
इन ख़ाली पदों की संख्या के अनुसार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन ख़ाली पदों की जानकारी 12 जनवरी 2023 तक माँगी गई है। 12 जनवरी तक सभी शासकीय प्राचार्यों द्वारा शिक्षकों के ख़ाली पदों की जानकारी उच्च शिक्षा को भेजना अनिवार्य है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 15 अगस्त तक 1 लाख ख़ाली पदों पर भर्ती करनी करनी है। एमपीपीएससी के साथ साथ एमपीपीईबी के द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी के साथ कई अन्य विभागों द्वारा भी ख़ाली पदों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कि जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button