इंदौरमध्य प्रदेश

MP के इस जिले में आज से मिलेगी रियायत, इन पर रहेगी छूट

फाइल फोटो

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: कोरोना की कम होती रफ्तार को देखते हुए इंदौरियों को प्रशासन ने राहत दी है। किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल सकेंगी। दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिल सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मिल सकेगा। किराना दुकानों का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का समय भी घटा दिया गया है। अब रात में 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

इसके अलावा चोइथराम मंडी में केवल प्याज का विक्रय हो सकेगा। किराना की थोक दुकानें हफ्ते में 5 दिन सुबह 6 बजे से लेकर 5 बजे तक खुली रहेंगी। ये निर्णय रविवार को शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया है। 15 जून तक शादियां प्रतिबंधित रहेंगी। वहीं, सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट्स, औद्योगिक इकाइयों, ट्रांसपोर्ट और गोडाउन सर्विसेज के ऑफिस को छूट दी गई है। इस बार सैलून वाले भी घर जाकर सर्विस दे सकेंगे। वीकेंड लॉकडाउन का समय भी बढ़ाया गया है। अब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा। थोक बाजार को सिर्फ डिस्पैच के लिए खोला जाएगा। शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक परिवहन, जिम को अभी राहत नहीं दी गई है।

खबरे ये भी-








Related Articles

Back to top button