जबलपुरमध्य प्रदेश

3500 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर हड़ताल में, जाने क्या है मांग – MP News

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बिच जूनियर डॉक्टर की हड़ताल ने स्वास्थ व्यवस्था में खलबली मचा कर रख दी है। बता दे की प्रदेश की राजधानी भोपाल,रीवा समेत प्रदेश के 6 बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर जिनकी संख्या लगभग 3500 से भी अधिक है, वे सभी हड़ताल पर आज गुरूवार को चले गए है। तो वही आपको बता दे की प्रदेश के मंत्री विस्वास सारंग का अभी भी कहना है हम सभी जूनियर डॉक्टर से बात कर रहे है कोई हड़ताल पर नहीं जायेगा।

CM को दिया था 1 माह पहले ही नोटिस

जूनियर डॉक्टर का कहना है की अगर सर्कार ने उनकी मांग को नहीं माना तो वे कोविद वार्ड में ड्यूटी करने नहीं जायगे तथा अन्य प्रकार की कोई भी सेवा नहीं देंगे। बता गया है की जूनियर डॉक्टर ने 6 महीने पहले ही अपनी मागो को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान को नोटिस दिया था। जूनियर डॉक्टर लगातार अपनी मागो को लेकर अधिकारियो से बात कर रहे है। उन्होंने साथ ही बताय की हमन 1 महीने हड़ताल को भी लेकर नोटिस दिया था की अगर हमारी मांग पूर्ण नहीं हुई तो हम हड़ताल पर जायगे।

ये है मांगे

  • जूनियर डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्था की जाये।
  • डॉक्टर के लिए बेड की बराबर उपलब्धता की जाये, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल जाये।
  • जूनियर ने अपनी बात करते हुए कहा की हम 1 साल से जो ड्यूटी कर रहे उसके लिए, उसे भी ग्रामीण बांड में गिना जाना चहिये।
  • साथ ही उन्होंने फीस को भी लेकर बात की और कहा की 1 साल जो कोरोना की वजह से उनकी पढ़ाई ख़राब हुई, उसकी फीस माफ़ हो।

Related Articles

Back to top button