मध्य प्रदेश

एक और बस हादसे ने ले ली 13 जानें, दस साल पुरानी बस, 10 दिन में खत्म होने वला था फिटनेस

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से सरकार की अनदेखी और बस संचालकों की लापरवाही से एक बड़ी बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 13 लोगों जान चली गई आभी अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। खरगोन और धार जिले की सीमा पर यात्रियों से भरी बस 25 फीट नीचे नर्मदा नदी में गिर गई है। इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस खलघाट में बने नर्मदा पुल के पास हादसे का शिकार हुई। सोमवार को दुर्घटना का शिकार हुई महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस दस साल से अधिक पुरानी थी। बस का फिटनेस प्रमाणपत्र अगले दस दिनों में समाप्त होने वाला था।
कृषि मंत्री एवं खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बताया कि ड्राइवर, कंडक्टर सहित 12 मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की पहचान हो गई है। सात लोग महाराष्ट्र, चार लोग राजस्थान और एक यात्री मध्यप्रदेश का है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 16 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के 10-10 लाख, मोदी सरकार के दो-दो लाख और मध्यप्रदेश सरकार के चार-चार लाख रुपये शामिल है।

खलघाट बस दुर्घटना के संबंध में जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
बस दुर्घटना पर प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उनकी निगरानी में नदी में सर्चिंग कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने घटना के संबंध में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर में एसडीएम नवजीवन विजय पवार 93293-01390, नायब तहसीलदार केश्या सोलंकी 70004-02972 तथा सीएचसी धामनोद 98265-52527 शामिल है। उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नर्मदा नदी में बस गिरने की दुखद घटना हुई है। जलगांव जिले के अधिकारियों को मध्य प्रदेश के अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरने वालों का अंतिम संस्कार अच्छी तरह संपन्न हो तथा साथ ही घायलों का उचित उपचार किया जा सके। मेरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात हुई है। खरगोन और धार जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मैंने भी मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीावास्तव और एसटी महामंडल के डायरेक्टर शेखर चन्ने को आवश्यक मदद कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्थिव देहों को उनके रिश्तेदारों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

13 people killed in narmada bus accident2

खलघाट बस दुर्घटना में मृतकों की सूची
1. चेतन पिता रामगोपाल जांगिड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर, राजस्थान
2. जगन्नाथ पिता हेमराज जोशी, उम्र 70 वर्ष, निवासी मल्हारगढ़, उदयपुर, राजस्थान
3. प्रकाश पिता श्रवण चौधरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी शारदा कॉलोनी, अमलनेर (जलगांव) महाराष्ट्र
4. नीबाजी पिता आनंदा पाटिल, उम्र 60 वर्ष, निवासी पीलोदा अमलनेर (महाराष्ट्र)
5. रुक्मणि पत्नी नारायण, बगोड, उदयपुर, राजस्थान
6. चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमलनेर (जलगांव), महाराष्ट्र
7. श्रीमती अरवा पति मुर्तजा बोरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी मूर्तिजापुर (अकोला) महाराष्ट्र
8. सैफुद्दीन पिता अब्बास, उम्र 45 वर्ष, निवासी नूरानी नगर, इंदौर (मध्यप्रदेश)
9. कल्पना पति विकास उर्फ गुलाब राव, उम्र 57 वर्ष, निवासी सुंदखेड जिला धूलिया (महाराष्ट्र)
10. विकास पिता सतीश बहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी धुले, महाराष्ट्र
11. राजू पिता तुलसीराम मौर्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी रावतफाटा (चित्तौडग़ढ़), राजस्थान
12. अविनाश पिता संजय परदेशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलनेर, महाराष्ट्र

13 people killed in narmada bus accident3

दस साल पुरानी थी बस, फिटनेस सर्टिफिकेट भी खत्म होने वाला था
मध्यप्रदेश के खलघाट में जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वह दस साल पुरानी है। फिटनेस सर्टिफिकेट की अवधि भी 10 दिन में खत्म होने वाली थी। महाराष्ट्र स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक बस इंदौर से महाराष्ट्र के जलगांव जा रही थी। बस नागपुर के ग्रामीण आरटीओ में 12 जून 2012 को रजिस्टर्ड हुई थी। उसका सर्टिफिकेट भी 27 जुलाई 2022 को खत्म होने वाला था। उसका पीयूसी सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस जरूर वैध था। चंद्रकांत एकनाथ पाटिल ड्राइवर थे और प्रकाश श्रवण चौधरी उस बस में कंडक्टर। दोनों की ही मौत होने की खबर मिल रही है। कॉर्पोरेशन ने हादसे के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 022-23023940 जारी किया है।

Related Articles

Back to top button