मध्य प्रदेश

दुल्हन की मुँह दिखाई में महिलाओं के बीच शुरू हुआ दंगल; FIR दर्ज़, हैरान करने वाला मामला

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में रंग का ऐसा भंग पड़ा कि थाने में दो केस दर्ज हो गए। मामला भिंड के गांव बराेेसा के कछपुरा का है। यहां शादी के बाद ससुराल आई नई दुल्हन का चेहरा दिखाने की परंपरा है और इसके लिए गांव की ही परिचित महिलाओं को घर बुलाया था।

यहां दुल्हन के काले रंग को लेकर एक महिला ने टिप्पणी कर दी तो दूसरी ने कटाक्ष करते हुए कह दिया कि गोरी लड़कियां तो भाग जाती हैं। इससे पास ही खड़ी गोरे रंग की गांव की ही एक लड़की चिढ़ गई और वह आपत्ति जताने लगी। इसके बाद भागने वाली बात कहने वाली महिला और लड़की के परिवार वालों में जमकर मारपीट हुई, लात-घूंसे चले। महिला ने लड़की को पेट में दांत से काट लिया, बाल खींचे गए। एफआईआर दोनों पक्षों ने कराई।

कछपुरा में ग्रामीण परंपरा के मुताबिक नई दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में महिलाओं को बुलाया गया था। दुल्हन को नेक देते हुए चेहरा देखकर विवाह गीत गाए जा रहे थे। तभी महिला ने दुल्हन के रंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कलर काला है। गांव की ही दूसरी महिला रेखा ने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- गोरे रंग की लड़कियों के कई लड़कों से चक्कर चल रहे हैं। वे चाहे जब अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती है।

यह बात पड़ाेस में रहने वाली एक किशोरी को बुरी लगी। उस समय किशोरी और रेखा नाम की महिला में विवाद हो गया। विवाद के बाद किशोरी अपने घर गई और अपनी मां को पूरी बात बताई। मां के कहने पर किशोरी अपनी बहन के साथ उक्त महिला रेखा के घर जा पहुंची और उसकी सास से शिकायत करने लगी। इसी बात से खफा होकर रेखा ने किशोरी के साथ मारपीट कर दी। इसी समय महिला ने किशोरी के पेट में दांतों से काट लिया। इस मारपीट के दौरान किशोरी व उसकी बहन ने भी रेखा पर हमला कर दिया। इसके बाद दाेनों पक्ष सीधे थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली।

खबरे भी-

















Related Articles

Back to top button