भोपालमध्य प्रदेश

Aap Rani Agarwal: आप ने रानी अग्रवाल को बनाया मध्य प्रदेश का अध्यक्ष, सिंगरौली से है महापौर

केजरीवाल सरकार की आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश का आम आदमी पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने आदेश जारी कर बताया कि 43 साल की रानी अग्रवाल प्रदेश आम आदमी पार्टी किस सिंगरौली से महापौर है। कुछ वक्त पहले हुए नगरीय निकाय चुनाव में रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव में हराया था। रानी अग्रवाल को 2018 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका भी मिला था।

उस वक्त रानी अग्रवाल बेहद कम वोट से हार गई थी। बता दे की रानी अग्रवाल मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली है जिन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। पेशे से रानी अग्रवाल एक लकड़ी का कारोबार करती है। वह लंबे वक्त से ही समाज सेवा से जुड़े कार्य करती आ रही है। रानी नहीं आम आदमी पार्टी जॉइन करने से पहले bjp पार्टी से अपना नाता जोड रखा था। वही उनका राजनीतिक सियासी सफर सरपंच से शुरु हुआ था। रानी जिला पंचायत सदस्य होते हुए सिंगरौली मेयर सीट तक अपनी जगह बनाई है।

आम आधी पार्टी में कुछ वक्त पहले ही प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर दी थी। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भोपाल में आयोजित हुई सभा के पश्चात न कार्यकारणी का गठन की बात कही जा रही थी। अब पार्टी की और से प्रदेश अध्यक्ष का नाम सामने आ गया है। हाले की चर्चा ये भी हुई कि केजरीवाल की सभा में पार्टी प्रदेश के नेताओं ने एक लाख लोगों को बुलाने की घोषणा की थी। किंतु सभा में 3000 ही लोग आए थे इस से नाराज होकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य कार्यकारिणी का गठन टाल दिया।

Related Articles

Back to top button