मध्य प्रदेशराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024सतना

पिछड़ा वर्ग महासम्मेलनः आरक्षण की राजनीत के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री साधेंगे ओबीसी सामाज को

सियासी साल 2023 में कांग्रेस ने चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत विंध्य से होने जा रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को सतना के बीटीआइ मैदान में भारत जोड़ो एवं लोकतंत्र बचाओ महारैली में शामिल होकर यहां के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भरेंगे। ओबीसी सम्मेलन में शामिल होने आ रहे पूर्व सीएम कमलनाथ हर वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे।

पोस्टर से अजय सिंह गायब, सिद्धार्थ की सफाई – हमने कार्ड भेजा है
कांग्रेस की भारत जोड़ो एवं लोकतंत्र बचाओ महारैली से पहले ही पार्टी नेताओं में गुटबाजी शुरू हो गई है। आयोजन को लेकर जो पोस्टर लगाए गए हैं उनसे विन्ध्य के कद्दावर कांग्रेस नेता अजय सिंह का चेहरा गायब है। ऐसे में अजय खेमे के समर्थकों ने इस आयोजन से दूरी बना ली है। बुधवार को पोस्टर से अजय सिंह का नाम गायब होने का मामला उठा तो सतना विधायक सिद्धार्थ ने सफाई जारी की। उनका कहना था कि सभी लोगों के अपने-अपने कायक्रम पहले से तय हैं। कुछ की व्यक्तिगत परेशानियां है। इस कार्यक्रम के लिए सभी को खुलेमन से आमंत्रण भेजा गया है। बात की गई है, जिन लोगों से बात नहीं हो पाई है या जिनकी कार्यक्रम में सहमति नहीं मिल सकी है उनके फोटो पोस्टर में नहीं लगे हैं।

दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विन्ध्य में अपेक्षित सीटें नहीं मिली थीं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ कई बार विन्ध्य की कम सीटों को सरकार गिरने का जिम्मेदार बता चुके हैं। वे इस बार चाहते हैं कि ऐसी पुनरावृत्ति न हो। लिहाजा चुनावी साल की शुरुआत से ही सामाजिक ताने बाने के जरिए वोट का गणित साधने की तैयारी है। यहां गुरुवार को महारैली के साथ ही पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन भी इसी स्थल पर किया जा रहा है। नए साल के पहले विंध्य दौरे में कमलनाथ न केवल पिछड़ा वर्ग के सम्मलेन को संबोधित करेंगे बल्कि कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

3 के आंकड़े को सुधारने पर जोर
रीवा संभाग की 22 सीटों में से कांग्रेस के खाते में महज 3 सीटें आई थीं। राजनीतिक विश्लेषण में पाया गया था कि यहां जातीय राजनीति काफी हावी रही थी। जीत-हार में ओबीसी वर्ग की भूमिका काफी सशक्त मिली। कमलनाथ इसकी भरपाई करने के लिए सतना में ओबीसी महासम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। यह सम्मेलन पहले भी पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के जन्मदिवस पर होता रहा है। इस बार इसे कांग्रेस के मंच तले किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को दी गई है।

Related Articles

Back to top button